शनिवार, 28 फ़रवरी 2026

लखनऊ : कैंसर संस्थान में सॉफ्ट स्किल्स वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया।||Lucknow: A soft skills workshop was successfully organised at the Cancer Institute.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
कैंसर संस्थान में सॉफ्ट स्किल्स वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में स्वास्थ्यकर्मियों के व्यक्तित्व विकास एवं कार्यकुशलता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सॉफ्ट स्किल्स वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,संस्थान के निदेशक प्रो.एम.एल.बी.भट्ट जी रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में चिकित्सा क्षेत्र में प्रभावी संवाद,टीमवर्क एवं संवेदनशील व्यवहार की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विस्तार :
संस्थान के निदेशक प्रो.एम.एल.बी.भट्ट ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा चिकित्सा कर्मियों के व्यवहारिक एवं संचार कौशल को सुदृढ़ करना रहा।
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. विनोद जैन जी, मानद प्रोफेसर, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी उपस्थित रहे। उन्होंने चिकित्सकीय सेवाओं में सॉफ्ट स्किल्स की भूमिका को मरीजों की संतुष्टि एवं बेहतर उपचार परिणामों से जोड़ते हुए महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एनेस्थीसिया विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अर्चना गौतम, प्रभारी सॉफ्ट स्किल वर्कशॉप एवं कोऑर्डिनेटर राघवेंद्र शर्मा द्वारा किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम के संचालन एवं शैक्षणिक गतिविधियों का सफल समन्वय किया। इस अवसर पर आयोजित सॉफ्ट स्किल वर्कशॉप में कुल 30 प्रतिभागियों ने सहभागिता की तथा सभी प्रतिभागियों को प्रभावी संवाद कौशल, टीम वर्क एवं प्रोफेशनल व्यवहार से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में कार्यकारी कुल सचिव डा. आयुष लोहिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. विजेंद्र, चिकित्सा अधीक्षक डा. वरुण विजय, डीन प्रो. सबुही कुरैशी सहित संस्थान के अन्य फैकल्टी सदस्य, रेजिडेंट डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला के दौरान संचार कौशल, पेशेवर व्यवहार, टीम मैनेजमेंट एवं मरीजों के साथ प्रभावी संवाद से संबंधित विभिन्न सत्र आयोजित किए गए।