लखनऊ :
गरीब को मिली जान से मारने की धमकी,पुलिस कर रही अनहोनी का इन्तजार।
दो टूक : लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र का मामला है जहाँ जमीनी विवाद में गरीब को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीडित का आरोप है कि लिखित शिकायत के बाद भी पुलिस दबंगों के आगे मामले को संज्ञान में नहीं ले रही है।कि सी अनहोनी का स्थानीय पुलिस इन्तजार कर रही है।
विस्तार :
भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री डी डी त्रिपाठी के द्वारा पुलिस उपायुक्त दक्षिणी को दिए गए पत्र में लिखा गया है कि थाना सुशांत गोल्फ सिटी के गांव नूरपुर - बेहटा राम विलास पुत्र बाबूलाल की पुस्तैनी जमीन पर उसी के गांव के निवासी राम अनुज पुत्र अशर्फीलाल,अखिलेश और शक्तिमान पुत्र गण राम मनुज, अंश एवं वंश पुत्र गण सुरेश द्वारा 11 जनवरी को अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया। विरोध करने पर सभी विरोधी लठ्ठी डंडा,फरसा लेकर भूस्वामी को जान से मारने के लिए दौड़े। पीड़ित भाग कर अपने घर के अंदर चला गया तब जाकर जान बची । पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना सुशांत गोल्फ सिटी में लिखित तहरीर देते हुए किया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की । भाजपा नेता के अनुसार जब प्रदेश के मुखिया के द्वारा सबके साथ सामन न्याय की बात कही जा रही है तो इस मामले में भेदभाव पूर्ण रवैया पुलिस क्यों कर रही है।।
