रविवार, 1 फ़रवरी 2026

गोण्डा- इटियाथोक क्षेत्र के खरिहा चौराहे पर चोरी व आगजनी की घटना में भारी नुकसान, पुलिस में शिकायत

शेयर करें:
गोण्डा- इटियाथोक थाना क्षेत्र के खरिहा चौराहे पर बीती देर रात अज्ञात शरारती तत्वों ने ढाबली से नगदी और सामान चुरा लिया और झोपड़ी में आग लगा दी। थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, ज्ञानापुर गांव निवासी अजीज व अमजद के द्वारा बताया गया कि वह खरिहा चौराहे पर पान की दुकान करते हैं तथा अमजद झोपड़ी में चाय की दुकान चलाते हैं।
बीती रात अज्ञात शरारती तत्वों के द्वारा ढाबली में रखा सामान और नगदी चुराने के साथ ही छप्पर में आग लगा दी गई। आगजनी की इस घटना में दुकान में रखा सामान व छप्पर की झोपड़ी जलकर राख हो गई। पीड़ितों ने थाने में शिकायती पत्र देकर पुलिस से मामले के खुलासे एवं चोरी गए समान के बारामदी की गुहार लगाई है। एसएचओ केजी राय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है, अभी कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है।