लखनऊ :
बेखौफ चोरो ने घर में घुसकर लाखों के जेवरात एवं नगदी की चोरी।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र अन्तर्गत सरसवां में बेखौफ चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर कीमती जेवरात और नकदी पार कर दी है परिवार एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु जनपद देवरिया गया हुआ था। लौटकर वापस आने पर चोरी घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी। पीडित के अनुसार लगभग लाखो का समान चोरी हुआ है ।
पुलिस ने घटना जांच पड़ताल करते हुए मिली तहरीर के अनुसार मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश में जुटी हुई है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र साईदाता रोड, सरसेवा निवासी निलेश सिंह ने पुलिस को लिखित सूचना दी कि
वह अपने परिवार सहित एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने देवरिया गए हुए थे और घर की देख रेख के लिए ड्राइवर राजेन्द्र शर्मा को रखा था दिनांक 26.02.2026 को रात्रि लगभग 12:30 बजे जब अपने परिवार के साथ वापस घर पहुँचा, तो पाया कि घर पर ड्राइवर राजेन्द्र शर्मा मौके पर नही था। घर के अंदर जाने पर देखा गया कि कमरों के दरवाजों के ताले टूटे हुए थे तथा अलमारी,लॉकर क्षतिग्रस्त अवस्था में थे। अलमारी में रखे सोने-चाँदी के आभूषण, नगदी एवं अन्य कीमती सामान गायब थे तथा घर का अन्य सामान अस्त-व्यस्त अवस्था में पड़ा था।
घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, जिस पर पीआरवी टीम मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
पुलिस प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सुशांत गोल्फ सिटी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। घटनास्थल का वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन कराया जा रहा है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का परीक्षण* किया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया है ।।
