लखनऊ :
दो चेन लुटेरा पुलिस मुठभेड़ मे हुए गिरफ्तार।
दो टूक : लखनऊ के थाना गाजीपुर क्षेत्र में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई मुठभेड़ में दो चेन लुटेरों को धरदबोचा। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कूटी सवार युवकों को रुकने का इशारा किया था। पुलिस मुठभेड़ में एक लुटेरे के पैर में गोली लगने से घायल हो गया उसे साथी समेत दबोच लिया। उनके पास से लूटी हुई चेन के 2 टुकड़े, चोरी की स्कूटी, 2 तमंचा, 1 खोखा और 3 कारतूस बरामद हुए।
विस्तार :
पुलिस के थाना गाजीपुर पुलिस एवं लखनऊ पूर्वी जोन की क्राइम ब्रांच की टीम को संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र गाजीपुर के सर्वोदय नगर बंधा रोड पर चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की थाना गाजीपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0- 66/2026 धारा 304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात दो व्यक्ति से सम्बन्धित घटना कारित करने वाले उक्त दोनों अपराधी घटना में प्रयुक्त स्कूटी से कल्याण अपार्टमेंट की तरफ से शक्ति नगर ढाल की ओर जा रहे थे कि पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बंधा रोड मजार के पास थाना गाजीपुर एवं लखनऊ पूर्वी जोन की सर्विलांस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी कि मौके से उक्त दोनों अभियुक्त घटना में प्रयुक्त स्कूटी से कल्याण अपार्टमेंट की तरफ से आए जिनका पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया परंतु उक्त दोनों अपराधी स्कूटी समेत हड़बड़ाहट में गिर पड़े तथा पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा पुलिस पर फायर झोंक दिया गया, मौके से पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में पीछे बैठे व्यक्ति जिसका नाम मोहम्मद रानू पुत्र मोहम्मद असलम निवासी निकट हारुनी मस्जिद विधायक चौराहा थाना चिनहट लखनऊ उम्र करीब 27 वर्ष के पैर में गोली लगी जिसको मौके से उपचार हेतु बलरामपुर अस्पताल लखनऊ भेजा गया तथा पकड़े गए दूसरे व्यक्ति रिजवान पुत्र अनवर निवासी मोहल्ला बड़ा खदान निकट दोस्त मोहम्मद मस्जिद थाना मडियांव लखनऊ उम्र करीब 26 वर्ष को सकुशल पुलिस हिरासत में लिया गया पकड़े गए दोनों व्यक्तियों से घटना में लूटी हुई चैन के दो टुकड़े, 01 अदद चोरी की स्कूटी (घटना में प्रयुक्त), 02 अदद अवैध तमंचा, 01 अदद खोखा कारतूस व 03 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किए गए।
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इन लोगों ने पूछताछ में बताया कि बीते 19 फरवरी 2026 को सर्वोदय नगर पुलिस चौकी क्षेत्र में एक विमला नाम की महिला के गले से चेन छीन कर भाग निकले थे पुलिस को मौके से लूट की टूटी हुई चेन, एक चोरी की स्कूटी, दो अवैध असलहा, खोखा कारतूस व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मूल रूप से सुल्तानपुर व हाल पता चिनहट क्षेत्र के मल्हौर रोड स्थित हारूनी मस्जिद निवासी 27 वर्षीय मोहम्मद रानू पुत्र मोहम्मद असलम के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी मड़ियांव क्षेत्र के मोहल्ला बड़ा खदान निकट दोस्त मोहम्मद मस्जिद निवासी 26 वर्षीय रिजवान पुत्र अनवर को गिरफ्तार सकुशल गिरफ्तार कर लिया।
