शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

लखनऊ : तेलीबाग में श्याम भक्तों ने निकाली खाटूश्याम शोभा यात्रा,जयकारों से गूंजा इलाका।||Lucknow: Shyam devotees took out a procession of Khatushyam in Telibagh, the area echoed with cheers.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
तेलीबाग में श्याम भक्तों ने निकाली खाटूश्याम शोभा यात्रा,जयकारों से गूंजा इलाका।
दो टूक : राजधानी लखनऊ तेलीबाग बाजार में स्थित वरदानी हनुमान मंदिर से श्याम भक्तों ने शोभा यात्रा निकाली जो
वरदानी हनुमान मंदिर से क्षेत्रीय भ्रमण करते हुए खाटूश्याम मंदिर पर शोभा यात्रा 
समाप्त हुई। इस शोभा यात्रा में क्षेत्रीय सभासद के एन सिंह के समेत हजारों श्याम भक्त सामिल रहे।
विस्तार : 
बताते चले कि शनिवार को लखनऊ के तेलीबाग में सनातनियों ने भगवान श्याम शोभायात्रा का आयोजन किया।
तेलीबाग बाजार में स्थित वरदानी हनुमान मंदिर से श्याम भक्तों ने इस शोभायात्रा की शुरुआत की।इस यात्रा में क्षेत्रीय सभासद केएन सिंह के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
शोभायात्रा तेलीबाग के वरदानी हनुमान मंदिर से प्रारंभ की गयी।इस दौरान श्याम निशान लिये भक्तों ने जमकर जयकारे लगाए।इस श्याम शोभा यात्रा का भ्रमण लगभग 10 किलो मीटर तक रहा।श्याम भक्त अमन कपूर,रेनू कपूर ,चंदन , श्याम,राहुल,बबलू ,अदिति,पूजा ने कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए अहम भूमिका निभाई साथ ही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों समेत व्यापारियों ने भी हर्षोल्लास के साथ सहभागिता की।श्याम शोभा यात्रा का वरदानी हनुमान मंदिर पर गुलाब के फूलों और इत्र से स्वागत किया गया वहीं डिफेंस कॉलोनी वासियों ने भी बाबा श्याम शोभा यात्रा का जबरदस्त स्वागत किया गया।
शोभायात्रा की फोटो - -