लखनऊ :
ट्यूशन टीचर पर नाबालिग छात्रा संग छेड़खानी का आरोप,हुआ गिरफ्तार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में एक टयूशन टीचर पर नाबालिग छात्रा के साथ गलत हरकत करने का मामला स्थानीय थाने पहुचा। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी टयूशन टीचर को गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार बीते रविवार को थाना सुशांत गोल्फ सिटी पर पीडिता के परिजन ने तहरीर देते हुए ट्यूशन टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप है कि 13 वर्षीय किशोरी छात्रा के साथ उसके ट्यूशन शिक्षक द्वारा छेड़छाड़, गलतकाम किये जाने एवं, जातिसूचक शब्दों के प्रयोग किया विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है।
पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर उक्त के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 105/26 धारा 74/65(1)/89/351(3) bns और 5/6 pocso act और 3(1) द,3(1) ध और 3(2) (va)sc/stAct पंजीकृत कर पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए आरोपी ट्यूशन टीचर वीर सिंह यादव उर्फ विराज ग्राम भभुआ थाना मरका जनपद बांदा हाल पता B 28/S3 बसेरा 1 थाना सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
