लखनऊ :
बेटी की विदाई के लिए गए पिता पर जानलेवा हमला।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बंथरा क्षेत्र चक गॉव मे बेटी की विदाई कराने पहुचे पिता पर बेटी के ससुरालियों ने जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। घटना बाद पहुची पुलिस ने छानबीन के उपरांत मुकदमा दर्ज कर छापेमारी शुरु कर दी।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना बंथरा के चक गॉव में ससुराल में बेटी के साथ घरेलू हिंसा एवं मारपीट की जानकारी होने पर बेटी की विदाई कराने पहुचे पिता पर ससुराल वालो ने जानलेवा हमला कर दिया।
घायल पिता की पुत्री पूजा रावत का विवाह गत दो वर्ष पूर्व संदीप के साथ हुआ था।
पूजा का आरोप है कि विवाहोपरान्त पति व ससुराल वालों द्वारा आये दिन प्रार्थिनी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा है। यहाँ तक कि 13/02/2026 को पूजा ने आपरेशन द्वारा एक बच्चे को जन्म दिया है लेकिन उसके पति व ससुराल वाले उसके बच्चे को उससे छीन लिए उसे दूध तक पिलाने नही दे रहे है विरोध करने पर घरेलू हिंसा करने लगे।जिसकी सूचना पाकर पूजा के पिता और छोटी बहन 22 फरवरी को
उसके ससुराल विदाई कराने पहुचे तो बातचीत के दौरान ससुराल वाले गाली गलौच करने लगे यहाँ तक की प्रार्थिनी को बहुत पीटा व प्रार्थिनी के पिता को धारदार हाथियार से सर पर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया और हालत नाजूक बनी हुई है।
थाना बन्थरा पुलिस ने पीडिता पूजा की तहरीर पर पति समेत ससुराली जनो पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही मे जुटी हुई है।
