लखनऊ :
कोर्ट परिसर में पकड़ा गया फर्जी वकील,पहुचा हवालात।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के सिविल कोर्ट परिसर में एक युवक वकील की वेशभूषा में मुकदमे की पैरवी करते हुए नजर आया तो अधिवक्ताओं को शक होने पर पूछताछ की गई तो मामला फर्जीवाड़े का निकला। सूचना पाकर पहुची वजीरगंज पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना
वजीरगंज क्षेत्र स्थित सिविल कोर्ट में 23 वर्षीय गुफरान, निवासी तोपखाना बाजार थाना कैंट कोर्ट परिसर में वकील के भेशभूषा मे घूम रहा था और कोर्ट की तीसरी मंजिल पर एक मुकदमे में पहुंचा था। वह खुद को अधिवक्ता बताकर केस की पैरवी कर रहा था। कोर्ट परिसर में मौजूद कुछ अधिवक्ताओं को उसके हाव-भाव और व्यवहार पर संदेह हुआ। उन्होंने उससे बार काउंसिल रजिस्ट्रेशन और संबंधित दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर मामला संदिग्ध लगने लगा तो पुलिस को सूचना दी वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में वह किसी भी मान्यता प्राप्त बार काउंसिल में पंजीकृत अधिवक्ता नहीं पाया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 21.02.2026 को एक युवक सिविल कोर्ट की तीसरी मंजिल पर पर मु0अ0सं0 30/26 थाना हजरतगंज की पैरवी करते हुए पाया गया था। जिसकी जानकारी होने पर कई अधिवक्तागण मौके पर पहुंच गये जब अधिवक्तागणों द्वारा अज्ञात अधिवक्ता को कोर्ट के अन्दर पूरी ड्रेस में देखा तो उससे आई०डी० की मांग की गयी तो युवक सही जानकारी नही दे सका। अधिवक्तागणों की तहरीर पर थाना वजीरगंज लखनऊ पर एनसीआर संख्या 0015/2026 धारा 351(2) बीएनएस पंजीकृत की गयी ।
फर्जी अधिवक्ता से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम गुफरान पुत्र इलियास उम्र करीब 23 वर्ष निवासी 99 आर०ए० लाइन तोपखाना बाजार थाना कैण्ट जनपद लखनऊ बताया। गिरफ्तार यूवक के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
