सोमवार, 23 फ़रवरी 2026

लखनऊ : जमीनी विवाद मे मारपीट मुकदमा हुआ दर्ज।||Lucknow: A case of assault has been registered in connection with a land dispute.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
जमीनी विवाद मे मारपीट मुकदमा हुआ दर्ज।
दो टूक : लखनऊ थाना पीजीआई क्षेत्र ईश्वरी खेड़ा मे स्थानीय दबंगों ने एक जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया विरोध करने पर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीडिता ने घटना की शिकायत DCP साउथ किया। जांचोपरांत पुलिस ने पीडिता की नामजद तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र ईश्वरीय खेड़ा निवासी अनीता देवी पत्नी आयोध्या प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देते है बताया कि हम और हमारी माता सुखरानी ने दिनांक 02-02-2024 को कमला (वर्तमान में स्वर्गीय) पत्नी स्वर्गीय भाई लाल, तथा उनके तीनों पुत्रगण सियाराम, सहजराम एवं विरु, सभी पुत्र स्वर्गीय भाई लाल से कुल दो प्लट, जो आपस में जुड़े हुए हैं, विधिवत रजिस्ट्री के माध्यम से 1900 वर्ग फीट का प्लाट क्रय किया था। और रजिस्ट्री के समय ही विधिवत कब्जा दे दिया गया था तथा उक्त संपत्ति पर बिजली का कनेक्शन कराया लिया था।  कुछ समय पश्चात विक्रेता कमला की मृत्यु के बाद, उनके पुत्रगण सियाराम, सहजराम, विरु, तथा उनकी पत्नियों मोहिनी (पत्नी सियाराम), सविता (पत्नी विरु), अनीता (पत्नी सहजराम) एवं वादल पुत्र सियाराम ने आपसी मिलीभगत से प्रार्थिनी की उक्त संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट किया और जान से मारने की धमकी देते हुए धक्का देकर भगा दिया।
फिलहाल पीजीआई पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी।