लखनऊ :
हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के पहले ही छात्र ने लगा ली फांसी,घर मे मचा कोहराम।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र मे रहने वाले एक हाईस्कूल छात्र ने बोर्ड परीक्षा के पहले फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करली। घटना के दौरान परिजन घर पर नही थे।सूचना पर पहुची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार छात्र परीक्षा को लेकर तनाव मे रहता था।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार सोमवार को थाना पीजीआई क्षेत्र ईश्वरी खेड़ा मे रहने वाला हाईस्कूल का एक छात्र बोर्ड परीक्षा से पहले ही घर मे फांसी लगाकर जान दे दिया।सुबह मां और बड़ा भाई काम पर गए थे इसी दौरान छात्र ने घर में खौफनाक कदम उठाते हुए फांसी लगा लिया। काम से घर लौटी मॉ ने बच्चे को देखा तो होश उड़ गये। पड़ोसियों की मदद से आनन-फानन उसे नजदीकी एपेक्स ट्रामा पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिय।
परिजनों के मुताबिक मंगलवार से बोर्ड परीक्षा शुरु होने वाली थी। जिससे लेकर काफी परेशान चल रहा था। पिछले सात महीनों से मानसिक रूप से परेशान था और उसका इलाज चल रहा था।
