लखनऊ :
मनबढ़ दबंग ने दुकानदार की पीटाई,रिपोर्ट दर्ज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ कोतवाली मोहनलालगंज अन्तर्गत हरिकंशगढ़ी मे एक मनबढ़ दबंग युवक ने बेवजह बहश बाजी के बाद दुकानदार की जमकर पीटाई कर दी शोर शराब सुनकर जुटी भीड़ देखकर युवक भाग गया। पीडित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार जनपद उन्नाव के थाना मौरावां पिडरी निवासी करुणाशंकर पाल मोहनलालगंज क्षेत्र हरिकंश गढ़ी मे दुकान चलाते है।इनकी माने तो बीते सोमवार को दुकान मे बैठा था इसी बीच नन्दकिशोर दुकान पर आए और नाम पूछा नाम बताते ही गाली देते ही जान से मारने की धमकी देने लगे और गल्ले में हाथ डालकर पैसा निकालने लगे विरोध करने पर पेन्ट की बेल्ट निकाल कर मारने पीटने लगे। शोर शराब सुनकर जुटी भीड़ देखकर धमकी देते हुए चले गया।
पुलिस के अनुसार पीडित दुकानदार की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है।
