मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026

लखनऊ : दलित महिला की जमीन पर भू-माफिया ने जबरन किया कब्जा,रिपोर्ट दर्ज।||Lucknow: Land mafia forcibly encroached upon a Dalit woman's land; a report has been filed.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
दलित महिला की जमीन पर भू-माफिया ने जबरन किया कब्जा,रिपोर्ट दर्ज।
जमीन एक,खरीदार एवं कब्जेदार अनेक।
दो टूक : लखनऊ के थाना बन्थरा 
खसरवारा गॉव में रहने वाली दलित विधवा महिला की जमीन पर भू माफिया की कूदृष्टि पड़ी और धोखाधड़ी करते हुए कूट रचना कर फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर कब्जा करने पहुचे गए। पीडिता के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीडिता ने कृष्णा नगर एसपी से लिखित शिकायत की। जांचोपरांत पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई मे जुटी हुई है।
विस्तार
जानकारी के अनुसार थाना बन्थरा क्षेत्र अन्तर्गत खसरवारा गॉव में विधवा रामश्री पत्नी स्व० हीरालाल बच्चों के साथ रहती है आर्थिक रुप से कमजोर है किसी तरह जीवन यापन करती है। इन्होंने एसीपी कृष्णा नगर के यह प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि  पीडिता की पैतृक भूमि खसरा सं0- 102/3 स्थित तहसील सरोजनीनगर, लखनऊ में है। पैत्रक भूमि को दिनांक 29/3/19 को आरती पाण्डेय व दिनांक 24/5/19 को श्रीमती रिन्की को 05/09/19 को शिवदयाल को व 05/9/19 को श्री अश्वनी कुमार पाण्डेय को 12/9/19 को नमिता शर्मा को अपने सम्पूर्ण हिस्से का रकबा विक्रय कर दिया था। उसके बावजूद भू माफिया सतीश शुक्ला के द्वारा दिनांक 11-6/2020 को श्रीमती बेबी पत्नी दुर्गा प्रसाद पाठक को उपनिबन्धक कार्यालय में शिवशंकर पुत्र श्रीराम कुमार से जिल्द सं0 4178 पृष्ठ सं0 299 से 316 तथा क्रमांक 9141 से फर्जी बैनामा कराकर पीडिता की जमीन पर अवैध कब्जा करा दिया गया है जिसका विरोध किया स्थानीय थाने मे शिकायत की थी लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई।  हरिकेश सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी सिकन्दरपुर बन्थरा ने सतीश शुक्ला पुत्र जगदीश शुक्ला निवासी छोटा, बरहा आलमबाग लखनऊ ने पीडिता की जमीन पर कब्जा करने की नियत से शिवशंकर पुत्र श्रीराम कुमार को बहला फुसलाकर दिनांक 28/01/2021 को उपनिबंधक सरोजनी नगर में जिल्द सं0 5893 व पृष्ठ सं0 101 से 112 तथा क्रमांक 3350 से कूटरचित आधार पर जालसाजी कर व फर्जी बैनामा कराकर निरन्तर पीडिता की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करते रहते हैं। दिनांक 25/02/25 को करीब रात्रि 03 बजे भू भाफिया हरिकेश सिंह व 5 अज्ञात लोगों द्वारा JCB लगाकर पीडिता की भूमि पर फर्जी रजिस्ट्री के आधार पर कब्जा करने लगे विरोध करने पर गाली गलौज मारपीट कर जातिसूचक गालियाँ देते हुए धक्का देकर भगा दिया गया। 
फिलहाल एसीपी कृष्णा नगर के आदेश पर थाना बंथरा पुलिस ने पीडिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।