मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026

लखनऊ : महिला अधिवक्ता का फेसबुक एकाउंंट हैक कर बनाया फेक आईडी,भेज राह AI की फोटो।||Lucknow: A woman lawyer's Facebook account was hacked and a fake ID was created, sending a photo of a Raha AI.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
महिला अधिवक्ता का फेसबुक एकाउंंट हैक कर बनाया फेक आईडी,भेज राह AI की फोटो।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली कृष्णा नगर इलाके मे रहने वाली एक महिला अधिवक्ता की अज्ञात साइबर अपराधी फेसबुक, इस्टंग्राम और वाट्सऐप हैक कर हैकर ने  फेक आईडी बनाकर AI द्वारा फोटो बनाकर उन्हीं को भेज रहा है।परेशान पीडिता ने साइबर क्राइम सेल समेत स्थानीय थाने मे लिखित देकर एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू करा दी है।
विस्तार :
साइबर अपराधी द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दुरुपयोग का चौंकाने वाला मामला कृष्णा नगर थाने में सामने आया है। पीडिता महिला एक अधिवक्ता है जो कृष्णा नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत 
मधुवन नगर आलमबाग लखनऊ मे रहती है। पिछले कई दिनों से पीडिता के wtp, Insta व facebook Reset Password का OTP आ रहा है। किसी साइबर अपराधी हैकर ने सोशल मीडिया का एकाउंट हैक कर Insta में fake ID बनाकर AI द्वारा उसकी फोटो बना उसके इंस्टाग्राम सहित अन्य प्लेटफार्म पर मैसेज एवं फोटो भेजा रहा है। जिससे काफी मांसिक रुप से परेशान सम्मानित महिला अधिवक्ता ने साइबर क्राइम सेल समेत स्थानीय थाना कृष्णा नगर मे अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।