सोमवार, 23 फ़रवरी 2026

लखनऊ : पूर्वांचल एक्प्रेस वे हुए भीषण बस हादसे मे बस चालक गिरफ्तार।||Lucknow: Bus driver arrested in the horrific bus accident on Purvanchal Expressway.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पूर्वांचल एक्प्रेस वे हुए भीषण बस हादसे मे बस चालक गिरफ्तार।
दो टूक : लखनऊ के थाना गोसाईगंज क्षेत्र पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सोमवार दोपहर बाद डबल डेकर बस दुर्घटना मे घायल बस चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार दिनांक 23 फरवरी सोमवार दोपहर करीब 15.00 बजे को एक प्राइवेट बस न0 HR55AF1323 जो लुधियाना, पंजाब से मोतीहारी, बिहार जा रही थी, जो कि थाना क्षेत्र गोसाईगंज के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर किमी सं.11.6 के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गयी, जिसमें बस में सवार यात्री घायल हो गये स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य किया गया जिसमें सभी घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी गोसाईगंज लाया गया,सीएचसी गोसाईगंज से इलाज के लिए एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया।  उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। दुर्घटना में घायलो को इलाज हेतु एंबुलेस की सहायता से निम्न अस्पतालों में भेजा गया, जिनकी स्थिति स्थिर है तथा सुरक्षित पैसेंजर्स को उनके गंतव्य स्थान तक छुड़वाया गया है।केजीएमयू ट्रामा सेंटर में- 14 एपेक्स ट्रामा सेंटर पीजीआई में- 31
मृतको का विवरण
1- बीरेंद्र पुत्र सिकंदर राव उम्र लगभग 30 वर्ष 
2- अंजली पुत्री अज्ञात उम्र 08 वर्ष निवासी अज्ञात
3- प्रियांशू पुत्र अज्ञात उम्र लगभग 15 वर्ष निवासी अज्ञात
4- बालक नाम पता अज्ञात उम्र लगभग 06 वर्ष।
5- पुरुष उम्र लगभग 30 वर्ष नाम पता अज्ञात
उक्त घटना के संबंध मे थाना गोसाईगंज, पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। बस चालक-सोमपाल पुत्र दारा सिंह, निवासी-नौल्था, थाना इसराना, पानीपत, हरियाणा को पुलिस हिरासत में लेते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।