गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026

लखनऊ : पुरानी रंजिश में रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी को मारी थी गोली,संगे भाई हुए गिरफ्तार।||Lucknow: A retired Air Force officer was shot due to an old rivalry; his brothers have been arrested.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पुरानी रंजिश में रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी को मारी थी गोली,संगे भाई हुए गिरफ्तार।
मामूली सी बात पर रिटायर सेनाधिकारी ने चौराहे पर गिरफ्तार युवक को था पीटा।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फसिटी क्षेत्र शापिंग स्कावायर अंसल में क्लाउड किचन चलाने वाले रिटायर्ड एयर फोर्स अधिकारी पर गोली मारकर हत्या की कोशिश करने वाले सगे दो भाईयों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। गिरफ्तार सगे भईयों के पास से घटना मे प्रयुक्त अवैध एक देशी तमंचा 315 बोर व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। रिटायर एयर फोर्स अधिकारी ने दिनांक-28.11.2025 को मामूली सी बात पर गिरोपी युवक से गाली गलौज मारपीट की थी मौका पाकर उसी का बदला लिया।
विस्तार :
DCP साउथ निपुण अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सुशांत गोल्फसिटी क्षेत्र शापिंग स्कावायर अंसल के पास बीते  30.01.2026 जनवरी की रात रिटायर 
एयर फोर्स अधिकारी अवधेश कुमार पाठक पर जानलेवा हमला करने के मामले मे घायल की पत्नी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस टीमे आरोपियों की गिरफ्तार की लगी हुई था तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद 19 फरवरी गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर दो सगे भाई अमित मिश्रा और दुर्गेश निवासी मुंशीगंज अमेठी को गिरफ्तार कर कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त वाहन 01 अदद मोटरसाइकिल, UP36R8262 (एच०एफ०) डीलक्स) बरामद करते हुए थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-57/2026, धारा-109 (1) बीएनएस में धारा-3:25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ मे आरोपियों ने बताया गोली से घायर रिटायर एयर फोर्स अधिकारी ने गाड़ी ओबरटेक के दौरान बिना बजह चौराहे पर  गाली गलौज करते मारापीटा था उन्हें सबक सिखाने के लिए मौका मिलते ही घटना को अंजाम दिया था।
बताते चले कि--पीडित की पत्नी मिथिलेश पाठक निवासिनी ग्राम हावपुर गढ़ारी, थाना बखिरा, जनपद सन्तकबीरनगर, हालपता-ग्राम कबीरपुर थाना गोसाईगंज, लखनऊ ने स्थानीय थाने पर बीते 30 जनवरी को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि पति अवधेश कुमार पाठक
 को जान से मारने की नियत से फायरिंग कर लहूलुहान कर दिया था। जिनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ पर मु0अ0सं0-57/2026, धारा-109(1) बीएनएस बनाम दो अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने टीमो के अथक प्रयासोपरान्त टेक्निकल व मैनुएलसाक्ष्यो व लगभग 300 सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से व शापिंग स्कावायर अंसल के सभी दुकानदारों व दुकान मालिको से अलग-अलग टीमो द्वारा पूछतांछ करने पर घटना मे शामिल अभियुक्तगणों को चौकी अंसल क्षेत्र स्थित झिलझिलापुरवा से दिनांक 19.02.2026 को समय-00.45 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरण:-
 दुर्गेश मिश्रा पुत्र स्व० दीनानाथ मिश्रा निवासी ग्राम सेमरा थाना मुशीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 31 वर्ष।
2. अमित मिश्रा पुत्र स्वा) दीनानाथ मिश्रा निवासी ग्राम सेमरा थाना मुशीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 24 वर्ष
गाली गलौज मारपीट का लिया बदला ।
पुलिस पूछतांछ करने पर ज्ञात हुआ कि गिरफ्तार अमित मिश्रा पुत्र स्व० दीनानाथ ने अलीगढ से BA (Honors) Political Science में किया है। सन 2020 में थाना मुंशीगंज अमेठी में अभियुक्त अमित मिश्रा की मां की हत्या हो गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना मुंशीगंज अमेठी में मु0अ0स0-294/20 दर्ज है, अभि० अमित अपनी मां की हत्या के बाद अलीगढ से ही अपने दोस्त के दोस्त से देशी कट्टा खरीदा था। जो यदा कदा लेकर घूमता था और अपने नाम से एक मोटरसाइकिल हीरो HF DELUX EMI पर लिया था। (जिसका प्रयोग हत्या में अभियुक्तगणों द्वारा किया गया है) शापिंग स्कावायर अंसल में मार्च 2024 से 01 दुकान किराये पर लिया था। जहां पर AMITTO RETAIL Pvt.Ltd. के नाम से दुकान खोला था। जहां ऑनलाइन सब्जी व फल का काम करता था। मार्च 2025 में उसने यह दुकान खाली कर मुंशीगंज अमेठी में ही अपना OFFICE बना लिया और वही से काम करने लगा। दिनांक-28.11.2025 को SBI अर्जुनगंज शाखा पर पैसा निकालने के बाद शाम के समय यह घूमने के लिये शापिंग स्कावायर के पास जा रहा था कि बेस्ट प्राइस के पास मजरूब (अवधेश कुमार पाठक) की कार टाटा नेक्सान जिस पर AIR FORCE का स्टीकर लगा हुआ था को बेस्ट प्राइस मोड में ओवरटेक करने में अभियुक्त की बाइक बन्द हो गयी थी, जिस पर पूछतांछ पर बताया कि गाड़ी चला रहे अवधेश कुमार पाठक ने कुछ अंग्रेजी में गाली दी, इसका मुझे बहुत बुरा लगा कि मेरी मरी माँ को गाली दे रहा है तथा मुझे दो झापड भी मारे और फिर मुझसे कहे गाड़ी हटाओ मैंने गाड़ी हटायी और वो चले गये। मैं बहुत देर तक रोता रहा उसके बाद उसी दिन मैने सोच लिया था कि इनका कुछ नुकसान करूंगा।
तत्पश्चात दिनांक-30.01.26 को अभियुक्त ने अपने बडे भाई दुर्गेश मिश्रा की सिक्योरिटी एजंसी में नौकरी के लिये बात किया था। इसलिये भाई को लेकर आया तो सिक्योरिटी एजंसी वाले ने दूसरे दिन आने के लिये कहा, शाम हो गयी थी तो लगभग-07.00 बजे अभियुक्तगण अर्जुनगंज में खाना खाये और उसके बाद अभियुक्त अपने भाई को शापिंग स्कावायर अंसल में अपनी पुरानी दुकान दिखाने के लिये आया था। उसी समय जब
कार लाकर खडी किये (अवधेश पाठक ने मई 2025 में शापिंग स्कावायर अंसल में अपनी क्लाउड किचन के नाम से अपनी दुकान खोली थी फिर ऊपर चले गये। उसी समय अभियुक्त ने अपने बडे भाई दर्गेश से पर्व में हयी दिनांक-28.11.25 की गाली वाली घटना के बारे में बताने लगा तथा अभियुक्तगणों ने योजना बनायी की आज इस आदमी को सबक सिखाना है। तत्पश्चात रात्रि करीब 10.00 बजे जब अवधेश पाठक उतरकर अपनी गाडी की दरवाजा खोलकर बैठने जा रहे थे कि अभियुक्त ने अपने भाई दर्गेश को भेजा और कहा कि तुम अवधेश पाठक को अपनी बातो में फसाओं तो अभियुक्त के भाई ने उनसे पछो की यादव की दुकान खुली है। तब तक अभियुक्त दौडकर अपने पास रखे देशी कट्टे से अवधेश कुमार पाठक के माथे में गोली मार दी। उसके बाद अभियुक्तगण अपनी मोटरसाइकिल UP36R8262 एचएफ डिलक्स से सुल्तानपुर रोड होते हुये वापस घर अमेठी भाग गये।।