लखनऊ :
इंटरनेशनल चाइल्डहुड कैंसर अवेयरनेस डे" पर संस्थान ने चलाया जागरूकता अभियान।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजी विभाग द्वारा शनिवार को "इंटरनेशनल चाइल्डहुड कैंसर अवेयरनेस डे" के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के निदेशक प्रो. ऍम.एल.बी भट्ट जी एवं विभागाध्यक्ष डा. गीतिका पंत जी के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज तथा स्वास्थ्यकर्मियों के बीच बच्चों में होने वाले कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर पहचान एवं उपचार के महत्व को रेखांकित करना रहा।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. गीतिका पंत ने कहा कि “बच्चों में कैंसर का समय पर निदान और उचित उपचार होने पर अधिकांश मामलों में पूर्ण स्वस्थ होने की संभावना रहती है। समाज, अभिभावकों और स्वास्थ्यकर्मियों की जागरूकता ही बच्चों को सुरक्षित भविष्य प्रदान कर सकती है।”
विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राखी जैन जी ने कैंसर सर्वाइवर्स की जीवन यात्रा, उपचार के दौरान आने वाली चुनौतियों तथा उपचार के बाद सामाजिक एवं मानसिक सहयोग के महत्व पर विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम में कैंसर से विजयी बच्चों (कैंसर सर्वाइवर्स) ने अपने अनुभव साझा किए तथा अपनी प्रेरणादायक कैंसर यात्रा के बारे में बताया। विभाग की ओर से उन्हें सम्मानित एवं पुरस्कृत भी किया गया।
इस अवसर पर संस्थान की डीन डॉ सबुही कुरैशी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. विजेंद्र, एग्जीक्यूटिव रजिस्ट्रार डॉ आयुष लोहिया, मेडिकल सुप्रिटेंडेंट डॉ. वरुण विजय जी सहित संस्थान के फैकल्टी, रेजिडेंट्स, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने बाल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
