शनिवार, 14 फ़रवरी 2026

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक व अवैध चाकू बरामद!!

शेयर करें:

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक व अवैध चाकू बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// नोएडा। थाना सेक्टर-24 पुलिस ने दो पहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है। यह कार्रवाई 12 फरवरी 2026 को मैनुअल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान गिझोड़ रेड लाइट के पास से शुभम तिवारी पुत्र संतोष तिवारी (उम्र 22 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूल रूप से ग्राम महामदपुर, थाना सम्मनपुर, जिला अम्बेडकरनगर का निवासी है और वर्तमान में ग्राम ममूरा, सेक्टर-66, नोएडा में रह रहा था।

भीड़-भाड़ वाले इलाकों को बनाता था निशाना

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह दिल्ली, नोएडा और एनसीआर क्षेत्र के भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को मौका पाकर चोरी करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी काफी समय से वाहन चोरी की घटनाओं में सक्रिय था और शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था।

आपराधिक इतिहास भी सामने आया

जांच में पता चला है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना सेक्टर-24 में धारा 303(2)/317(2) बीएनएस तथा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अतिरिक्त थाना फेस-3 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत भी मामला दर्ज है।

बरामदगी का विवरण

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से—

  • एक चोरी की मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर UP14DF9201)
  • एक अवैध चाकू

बरामद किया है।

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए निरंतर अभियान जारी रहेगा और वाहन चोरी जैसी घटनाओं में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।।