लखनऊ :
कांग्रेस ने पुलवामा के वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि,किया नमन।।
दो टूक : उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ (CRPF) के 40 वीर जवानों को नमन और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया और कहा राष्ट्र इन वीर शहीदों का ऋणी रहेगा।
वहीं प्रेस वार्ता करते हुए श्रद्धा राय ने कहा कि विगत 03 जनवरी से अनवरत पूरे प्रदेश में मनरेगा बचाओ संग्राम जारी है। हम कांग्रेस पार्टी में इस बात के लिए प्रतिबद्ध हैं कि मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल किए जाने तक सड़क से सदन तक यह लड़ाई जारी रहेगी।
विस्तार :
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को कहा कि कल दिनांक 13 फरवरी को प्रदेश के सभी जनपदों में बहुत ही सफल और ऐतिहासिक मनरेगा बचाओ पदयात्रा निकाली गई और प्रदेश के सभी कोनों में यह आवाज पहुंचा दी गई है कि मनरेगा जैसे जन कानून को खत्म कर मोदी सरकार ने अपनी मजदूर और किसान विरोधी सोच को उजागर कर दिया है।
श्री राय ने कहा कि संघर्ष के इस अनुक्रम में हम आगामी 17 फरवरी 2026 को पूरे जोर-शोर से विधानसभा का घेराव करेंगे। हम इस बहरी सरकार को यह बताने का काम करेंगे कि मजदूरों की भूख पर चढ़कर हम आपको सरकार नहीं चलाने देंगे। हम गांधी के अनुयायी हैं और हम हर गांधीवादी तरीका अपनाकर मनरेगा मजदूरों को उनका हक दिलाकर ही दम लेंगे।
अजय राय ने एक और महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करते हुए कहा कि कल सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरनंद के चयन पर सवाल उठाकर ना सिर्फ सनातन का बल्कि इस देश के करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का अपमान किया है।
श्री राय ने कहा कि योगी जी स्वयं एक पीठ के महंत हैं और उसके बावजूद उनका यह सवाल कि शंकराचार्य श्री अविमुक्तेश्वरानंद का चयन कैसे हो गया निहायत ही बचकाना और सनातन की परंपराओं पर उनकी अज्ञानता जाहिर करता है।

श्री राय ने कहा कि आप भी श्री गोरखनाथ पीठ के महंत अपने गुरु द्वारा बनाए गए थे आपको भी किसी मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्त नहीं किया गया था। वैसे ही शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी को उनके गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती द्वारा बनाया गया था।
चाईनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओ को प्रशासन रोकने मे नाकाम।।
श्री राय जी ने एक बहुत ही दुखद घटना का जिक्र करते हुए कहा कि बीती 04 फरवरी को चाईनीज मांझे ने एक और व्यक्ति की जान ही नहीं ली बल्कि एक और परिवार तबाह कर दिया। सरकार के तमाम दावों के बावजूद चाईनीज मांझे से हो रही दुर्घटनाओं पर कोई रोक नहीं लग पा रही। श्री राय ने कहा कि अगर सरकार वाकई में इस बात को लेकर गंभीर है तो छोटी-मोटी दिखावटी कार्यवाहियों के बजाए सीधे चाईनीज मांझे का भारत में आयात बंद कराने की दिशा में काम होना चाहिए। प्रेस वार्ता में 04 फरवरी को चाईनीज मांझे से जान गंवाने वाले मोहम्मद शोएब का परिवार मौजूद था। श्री राय ने कहा कि इस परिवार का अकेला कमाने वाला चला गया, परिवार में छोटे-छोटे बच्चे हैं मैं प्रदेश सरकार से मांग करता हूं कि अविलम्ब परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।

अमेरिका से समझौता भारतीय किसानों के हितों के खिलाफ है।
भारतीय राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष, प्रभारी संगठन अखिलेश शुक्ला ने कहा कि अमेरिका से हुई व्यापारिक संधि भारतीय किसानों के साथ मोदी सरकार का धोखा है, जबरदस्त सबसिडी प्राप्त अमेरिकी किसान जब 0 प्रतिशत ड्यूटी के साथ अपना सामान बेचेगा तो भारतीय किसान उसके सामने नहीं टिक पाएगा। यही नहीं भारतीय किसान जब अमेरिकी बाजार में अपना सामान लेकर जाएगा तो उसे 18 प्रतिशत की ड्यूटी का सामना करना पडे़गा। श्री शुक्ल ने कहा कि सरकार की यह व्यापारिक संधि पूरी तरीके से भारतीय किसानों के हितों के खिलाफ है। हम इस व्यापार समझौते का विरोध करते हैं और इसके खिलाफ हम आज से किसान अधिकार गांव संवाद अभियान की शुरुआत करते हैं।
अखिलेश शुक्ला ने कहा कि इस अभियान के तहत हम भारत अमेरिका व्यापार समझौते के किसान विरोधी प्रभाव के बारे में क्रमबद्ध तरीके से उ0प्र0 के किसानों को जागरूक एवं संगठित करेंगे। इस अभियान के तहत हमारे किसान के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर 50-50 किसानों के समूहों में इस समझौते से आने वाले खतरों और नुकसानों के प्रति किसानों को आगाह करेगा और उन्हें एकजुट कर मोदी सरकार पर इस समझौते को रद्द करने का दबाव बनाएगा।
श्री शुक्ला ने कहा कि यह अभियान नहीं है यह भारतीय किसान बनाम अमेरिका समर्थित कॉरपोरेट गठजोड़ के खिलाफ सीधी लड़ाई है।
श्री शुक्ला ने कहा कि यह अभियान नहीं है यह भारतीय किसान बनाम अमेरिका समर्थित कॉरपोरेट गठजोड़ के खिलाफ सीधी लड़ाई है।
आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय एवं भारतीय राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष, प्रभारी संगठन अखिलेश शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी एवं उ0प्र0 किसान कांग्रेस मध्य जोन के चेयरमैन बृज मौर्या, पूर्वी जोन के चेयरमैन राम भवन शुक्ला एवं बुंदेलखंड जोन के चेयरमैन शिव नारायण सिंह परिहार एवं भारतीय राष्ट्रीय किसान कांग्रेस की कोऑर्डिनेटर श्रीमती शीतल मान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रही और पुलवामा के शहीदों को याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।