लखनऊ :
महाशिवरात्रि को लेकर शहर में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ में रविवार को महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर तड़के भोर से ही शिव मन्दिरों में काफी संख्या में श्रद्धालुओं,भक्तगणों द्वारा पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक करेगे जिसके दृष्टिगत दिनांक- 14.02.2026 को रात्रि 12.00 बजे से आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन व्यवस्था रहेगी।
कहां से किधर रहेगा यातायात डायवर्जन।
1. डालीगंज इक्का तांगा स्टैण्ड चौराहा से सामान्य यातायात मनकामेश्वर मंदिर बन्धा रोड़ होते हुये हनुमान सेतु मंदिर तिराहे की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात आईटी चौराहा या डालीगंज पुल होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
2. मनकामेश्वर मंदिर ढाल तिराहा से किसी प्रकार का यातायात मनकामेश्वर मंदिर की ओर नही जा सकेगा।
3. नदवा बन्धा तिराहे से मनकामेश्वर मंदिर की ओर यातायात नही जा सकेगा बल्कि यह यातायात आई0टी0 चौराहा अथवा सुभाष चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
4. बुद्धेश्वर चौराहा की तरफ से बुद्धेश्वर मंदिर की ओर समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगा। बल्कि यह यातायात बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
5. पाल तिराहा की तरफ से बुद्धेश्वर चौराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेगा।
6. आगरा एक्सप्रेस वे की तरफ से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन मोहान मोड़ से तिकोनिया तिराहा से बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
7. दुबग्गा तिराहा की तरफ से तिकोनिया तिराहा/बाराबिरवा चौराहा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
8. बाराबिरवा चौराहा/मानकनगर की तरफ से सीतापुर रोड/दुबग्गा की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
9. नहर पुल चौराहा (काकोरी मोड़) से सामान्य यातायात बंद्धेश्वर चौराहा से दुबग्गा चौराहा अथवा तिकानिया तिराहा की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात नहर पुल चौराहा (काकोरी मोड़) से पारा थाना के सामने से होते हुये तिकोनिया तिराहा, बुद्धेश्वर ओवरब्रिज के ऊपर से होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
10. बालागंज चौराहा से सामान्य यातायात कोनेश्वर मन्दिर/कोनेश्वर चौराहा होते हुये घण्टाघर तिराहा/ चौक चौराहा/चरक चौराहा की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात बालागंज चौराहा से बांये हरीनगर होते हुये बन्धा ग्रीन कोरिडोर मार्ग, कुड़ियाघाट होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
11. चरक चौराहा से सामान्य यातायात चौक चौराहा/कोनेश्वर मन्दिर/कोनेश्वर चौराहा होते हुये बालागंज चौराहा की ओर नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात चरक चौराहा, रूमीगेट चौराहा, कुड़ियाघाट, बन्धा ग्रीन कोरिडोर मार्ग, हरीनगर होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
नोट- सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-सामान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, फायर सर्विस, स्कूल वाहन, शव वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा वीआईपी कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।*
