मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026

गोण्डा- सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, इटियाथोक पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा किया दर्ज

शेयर करें:
गोण्डा- बीते सोमवार शाम को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान इटियाथोक क्षेत्र के बिनोहनी गांव निवासी रफी मोहम्मद (35) पुत्र सत्तार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रफी मोहम्मद सोमवार शाम को मोटरसाइकिल से इटियाथोक बाजार गए थे। वापस लौटते समय गोण्डा बलरामपुर मार्ग पर चवनढार गांव स्थित पेट्रोल पम्प के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में रफी मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी आलिया खातून की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बता दे कि रफी मोहम्मद मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का गुजर बसर करते थे। उनके परिवार में पत्नी आलिया खातून, 7 वर्षीय बेटी मोमिना और 5 वर्षीय बेटा अख्तर हुसैन है।