शनिवार, 7 फ़रवरी 2026

अम्बेडकरनगर : करोड़ों की ठगी मामले में दूसरा आरोपी शरद गिरफ्तार।||Ambedkar Nagar:The second accused, Sharad, has been arrested in the multi-crore fraud case.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर : 
करोड़ों की ठगी मामले में दूसरा आरोपी शरद गिरफ्तार।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद के कोतवाली टाण्डा अंतर्गत स्थित शाखा छज्जापुर पंजाब नेशनल बैंक में  धोखाधड़ी कर पैसा गबन करने के मामले मे दूसरे आरोपी शरद मौर्या को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले मुख्य आरोपी बीमा एजेंट उमेर अहमद पुत्र परवेज अहमद  को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विस्तार :
 पुलिस के अनुसार कोतवाली टाण्डा अंतर्गत स्थित शाखा छज्जापुर पंजाब नेशनल बैंक में हुई धोखाधड़ी,गबन करने से सम्बंधित दूसरा आरोपी शरद मौर्य पुत्र मायाराम मौर्य को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई मे जुटी हई है ।
 कोतवाली टाण्डा मे पंजीकृत मु0अ0सं0 31/26 धारा 319 (2) /318 (4) /338 /336(3)/340(2)/61(2) बीएनएस में फरार चल रहे शरद मौर्य पुत्र मायाराम मौर्य उम्र करीब 32 निवासी मीरापुर हयातगंज रोडबेज के पास, कस्बा व थाना टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर को नव कलां स्टूडियो दुकान से दिनांक 07.02.2026 के समय 11.15 बजे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
उक्त मुकदमे मुख्य अभियुक्त बीमा एजेंट उमेर अहमद पुत्र परवेज अहमद निवासी मकान नं0 246 वार्ड नं0 04 पीलीकोठी मुबारकपुर दक्षिणी कोतवाली टाण्डा अम्बेडकरनगर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उमेर अहमद से पूछताछ करने पर शरद मौर्य नाम प्रकाश में आया था। जिसे आज दिनांक 07.02.2026 को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी तो पता चला कि शरद मौर्य उपरोक्त की यह दूकान नव कलां फोटो स्टूडियो के नाम से बहुत पुरानी दूकान है, पूर्व में आरोपी के पिता मायाराम इस दूकान पर फोटो बनाने का काम करते थे। उमेर अहमद दूकान पर कुछ पीएनबी मेट लाइफ इश्योरेंस की पालिसी,बाण्ड लाया था और बताया कि इसी तरह की एडिट करके दूसरे नामो से बाण्ड बनाना है उसके पास मौजूद बाण्ड को देखकर बाण्ड के हिसाब से पैसा तय किया तथा महीने में एक या दो बाण्ड कभी कभी ज्यादा बाण्ड बनवाता था। उन बाण्डो का अन्दर का पहला पन्ना इसी कम्प्यूटर व प्रिंटर पर स्कैन करके नाम पता मो0नं0 तथा पालिसी नम्बर बदलता था। शेष पन्नो की कलर फोटो कापी करता था व बाण्ड के ऊपर लगा हुआ फाइल कवर जिसका बाण्ड पेपर अलग से लाता था उस पर कलर फोटो करके उसी तरह का बना कर तैयार कर देता था।
◆बता दे पीडिता रूपवती पत्नी जगदीश प्रसाद तथा अन्य लगभग 15-16 व्यक्तियो द्वारा पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उमेर अहमद पुत्र परवेज अहमद निवासी मकान नं0 246 वार्ड नं0 04 पीलीकोठी मुबारकपुर दक्षिणी कोतवाली टाण्डा जनपद अम्बेडकरनगर ने  बैंक कर्मियो के साथ मिलकर पालिसी देने के नाम पर एनटीपीसी व एनएचआई द्वारा अधीग्रहित भूमि से अर्जित मुआवजे की रकम को फ्राड कर हड़प लिया है । 
सम्बन्धित प्रार्थना पत्र की जांच क्षेत्राधिकारी टाण्डा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टाण्डा को दी गयी थी । जांच के क्रम में पीडिता रुपवती तथा अन्य लोगो के बयान से स्पष्ट हुआ कि जालसाज उमेर द्वारा पांच साल मे पैसे डबल करने का लालच देकर मुआवजा पाये व्यक्तियो से फ्राड किया गया है उमेर द्वारा बैंक कर्मियो के साथ मिलकर लोगो को प्रेरित कर पालिसी के नाम पर ब्लैंक चेक लिये गये है तथा कम पैसे की पालिसी कर बाकी पैसा उमेर के सगे सम्बन्धियो के खाते में उमेर के खाते में तथा उमेर द्वारा नगद निकाला गया है । उमेर द्वारा अपने साथी शरद तथा अज्ञात बैंक कर्मियो के साथ मिलकर कूटरचित तरीके से तैयार फर्जी बाण्ड पेपर लोगो को देकर उनसे मुआवजे की रकम का भी फ्राड किया गया है । यह कार्य उमेर द्वारा वर्ष 2019 मे प्रारम्भ किया गया था तथा फरवरी 2025 तक किया गया है । पहले उमेर ने बैंक कर्मियो के साथ मिलकर ज्यादा पैसे लेकर कम रकम की बाण्ड कराने का फ्राड किया उसके बाद जब लोगो द्वार यह कहा गया कि पैसा ज्यादा लिया गया है और बाण्ड कम रकम की है तब उमेर व अज्ञात बैंक कर्मियो द्वारा शरद मौर्य पुत्र मायाराम मौर्य निवासी मीरापुर हयातगंज थाना को0 टाण्डा जनपद अ0नगर के साथ मिलकर एडिटड कूटरचित बाण्ड पेपर तैयार कर लोगो को दिया गया तथा उनको विश्वास दिलाया गया यह असली बाण्ड पेपर है । इस प्रकार उमेर द्वारा अपने साथियो के साथ मिलकर लगभग दो करोड़ रुपये का फ्राड किया गया है । सम्बन्धित अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0स0-31/26 धारा- 319(2)/318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।