शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

अम्बेडकरनगर :धरती माता बचाओ" विषय पर कार्यशाला का आयोजन।||Ambedkar Nagar:Organized a workshop on "Save Mother Earth."||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
धरती माता बचाओ" विषय पर कार्यशाला का आयोजन।
नैनो यूरिया का अधिक से अधिक प्रयोग पर बल।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अंबेडकर नगर जनपद में शुक्रवार को जनपद अंबेडकर नगर के कृषि भवन सभागार में "धरती माता बचाओ" अभियान के अंतर्गत नैनो उर्वरकों पर आधारित कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक डॉ अश्वनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी, विशिष्ट अतिथि डॉ. आर. के. नायक उपमहा प्रबंधक इफको लखनऊ, इफको के वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक डॉ देवी प्रसाद,इफको बाजार प्रभारी आदित्य तिवारी,एस.एफ.ए. राहुल कुमार,एस एफ ए हॉटस्पॉट अभय वर्मा,ड्रोन दीदी वंदना पटेल एवं कान्ति देवी के साथ साथ लगभग सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।उपमहाप्रबंधक डॉ आर. के. नायक के द्वारा नैनो डी ए पी, नैनो यूरिया,नैनो जिंक,नैनो कापर एवं सागरिका के बारे में बिस्तार पूर्वक बताया गया एवं उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का विस्तार पूर्वक उत्तर दिए।उप कृषि निदेशक डॉ अश्विनी कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि रासायनिक उर्वरकों का अत्यधिक प्रयोग करने से मृदा का स्वास्थ्य एवं उत्पाद की क्वालिटी गिर रही है, अब समय की मांग है कि यूरिया डीएपी के स्थान पर नैनो यूरिया नैनो डीएपी सागरिका एवं अन्य उत्पाद का प्रयोग किया जाय।जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी के द्वारा बताया गया कि मिट्टी की जांच करवा कर ही रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग करें।कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ.देवी प्रसाद द्वारा किया गया।