शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026

लखनऊ : वृन्दावन में फौजी घर में लगी आग,कीमती समान जलकर हुआ राख।||Lucknow: Fire broke out in a military house in Vrindavan,Precious items were reduced to ashes.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
वृन्दावन में फौजी घर मे लगी आग,
कीमती समान जलकर हुआ राख।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के वृन्दावन योजना सेक्टर 6सी मे बीते गुरुवार की रात एक एक्स आर्मी मैन के घर मे आधी रात अचानक ग्राउण्ड फ्लोर पर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे कीमती समान जलकर राख हो गया। घर मे धुआं भरने और इलेक्ट्रिक समान फटने से दूसरी मंजिल पर सो रहे परिजनों की नींद खुल गई और फौजी ने साहस बुद्धिमानी दिखाते हुए घर की बिजली सप्लाई कटाउट से काटकर पड़ोसियों के सहयोग आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान फौजी का हाथ जल गया। सतर्कता की वजह से बड़ा हादसा टल गया। वहीं घर के पास लगे हाईटेंशन लाईन के खम्भा बिजली के तारों के सहारे हवा मे लहर रहा है जिससे आए दिन घर में शार्ट शर्किट होती रहती है।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र सेक्टर 6/ 413 वृन्दावन योजना मे आर्मी से रिटायर आर पी सिंह परिवार के साथ रहते है।
इन्होने बताया कि गुरुवार 12 फरवरी की आधी रात नीच फ्लोर मे अचानक आग लग गई घर मे धुआं ही धुआं भर गया, सांस लेने मे दिक्कत होने लगी इसी बीच इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में बिस्फोट होने पर नींद खुल गई देखा गाउण्ड मे आग लगी हुई है तुरन्त घर की बिजली सप्लाई काट दिया। लोगों की मदद से आग बूझाने मे कामयब रहे लेकिन हाथ की अंगुली जल गई। नीच रहे कीमती समान जल गए है।
फौजी आर पी सिंह ने बताया घर से सटा हाईटेंशन बिजली का खम्भा बिजली के तारो के भरो से हवा मे झूल रहा है जिसके कारण घर में आए दिन शार्टशर्किट होती रहती है आज तो ईश्वर ने बचा लिया। केवल समानो का नुकसान हुआ है। फिलहाल हादसे की सूचना फायर बिग्रेड और स्थानीय पुलिस को नही दी है।