गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026

अम्बेडकरनगर :सीएम डैशबोर्ड पर तहसील भीटी फिर अव्वल,छह माह में तीसरी बार प्रथम स्थान।||Ambedkar Nagar:Bhiti Tehsil again tops the CM dashboard, securing first place for the third time in six months.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
सीएम डैशबोर्ड पर तहसील भीटी फिर अव्वल,छह माह में तीसरी बार प्रथम स्थान।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में भीटी ने रचा रिकॉर्ड,एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह की कार्यशैली का असर,तहसील भीटी फिर अव्वल,6 माह में तीसरी बार एसडीएम भीटी बने उदाहरण।
विस्तार :
अंबेडकर नगर CM डैशबोर्ड और आईजीआरएस रैंकिंग पर तहसील भीटी का लगातार शानदार प्रदर्शन,छह माह में तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त कर 
जिला अंबेडकर नगर की तहसील भीटी ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (CM Dashboard) पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छह माह के भीतर तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है।इस उल्लेखनीय उपलब्धि का श्रेय उपजिलाधिकारी भीटी धर्मेंद्र कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व और सुदृढ़ प्रशासनिक कार्यशैली को दिया जा रहा है।एसडीएम भीटी धर्मेंद्र कुमार सिंह के कार्यकाल में तहसील भीटी ने राजस्व एवं जनशिकायतों के निस्तारण में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण प्राथमिकता पर रहा, जिसका सकारात्मक प्रभाव सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन,नियमित समीक्षा बैठकों और कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय के चलते तहसील ने निर्धारित मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।तहसीलदार भीटी राजकपूर,नायब तहसीलदार भीटी कौशलकांत मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों में कार्य के प्रति अनुशासन और जिम्मेदारी की जो भावना विकसित हुई है उसका श्रेय लोग तहसील के मुखिया एसडीएम को दे रहे हैं।
लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त करना न केवल तहसील भीटी बल्कि पूरे जिला अंबेडकर नगर के लिए गर्व का विषय है।जिला प्रशासन के प्रमुख जिला अधिकारी अनुपम शुक्ला के साथ वरिष्ठ अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर एसडीएम भीटी धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं तहसील की पूरी टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई है।
इस विषय पर बात करने पर एसडीएम भीटी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि "प्रशासक को कभी लोकप्रियता से नहीं आँका जाना चाहिये,हाँ यदि वह लोक प्रिय है तो यह बहुत अच्छी बात है।प्रशासक को कुशलता से आँका जाता है।लोकप्रियता के पैमाने बड़े व्यापक हैं,लेकिन कुशलता के पैमाने बहुत सधे हुए होते है"। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय मेरी पूरी टीम तहसील के सभी कर्मचारियों को जाता है।आगे भी ऐसे ही बेहतर प्रदर्शन हम लोग करने की पूरी कोशिश करेंगे।