गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026

लखनऊ :लूटपाट करने वाले गद्दी गैंग के 5 बदमश गिरफ्तार,गए जेल।||Lucknow:Five members of the Gaddi gang, who were involved in robbery, were arrested and sent to jail.||

शेयर करें:
लखनऊ :
लूटपाट करने वाले गद्दी गैंग के 5 बदमश गिरफ्तार,गए जेल।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना-दुबग्गा पुलिस टीम गद्दी गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार करने मे कामयब रही। गिरप्तार गैंग ने युवक को मार पीटकर नगदी और मोबाइल लूट लिया था तथा मरणासन्न समझ फेक कर फरार हो गए थे।।  गिरफ्तार शातु के पास से लूट का माल बरामद हुआ है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना दुबग्गा क्षेत्र अन्तर्गत छन्दोईया गॉव निवासी फैय्याज पुत्र सखावत अली दिनांक 25.02.2026 को स्थानीय थाने में तहरीर देते हुए बताया कि मेरे पुत्र नोमान को गद्दी गैंग के बदमाशों ने लाठी डन्डो से मार-पीटकर मरणासन्न कर 20 हजार रुपया व आई फोन मोबाइल तथा एक सैमसंग मोबाइल लूट लिया। आधार पर मु0अ0सं0 0066/2026 धारा 109(1)/190/191(2)/191(3)/324(4)/351(3) भा0न्या0सं0 पंजीकृत कर पुलिस टीम ने घटना की छानबीन शुरु की इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर घेराबंदी कर गद्दी गैंग के पांच को धरदबोचा। जिनका नाम  रेहान अहमद पुत्र मेराज अहमद, 2. मो0 युसुफ पुत्र मो0 इसहाक 3. नसरुद्दीन पुत्र नौशाद 4. मुख्तार पुत्र सरताज 5. मो0 सलमान पुत्र स्व0 मो0 हनीफ को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया ।