शुक्रवार, 6 फ़रवरी 2026

गोण्डा- यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 4 बसों का हुवा चालान

शेयर करें:
गोण्डा- जनपद में यातायात नियमों के कड़ाई से अनुपालन को सुनिश्चित करने एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से एआरटीओ प्रशासन तथा सीओ ट्रैफिक की संयुक्त टीम द्वारा करनैलगंज चौराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
चेकिंग अभियान के समय टीम द्वारा बसों, ऑटो, दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 4 बसों का चालान किया गया। इन बसों में बिना वैध दस्तावेज, ओवरलोडिंग, निर्धारित मानकों का पालन न करने एवं अन्य अनियमितताएं पाई गईं। संबंधित बस चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी गई।
इसके अतिरिक्त चेकिंग के दौरान अन्य वाहन चालकों को भी हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन दस्तावेज, प्रदूषण प्रमाण पत्र एवं यातायात संकेतों का पालन करने के निर्देश दिए गए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए बताया गया कि भविष्य में नियमों की अवहेलना किए जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।