गौतमबुद्धनगर: फेस-2 क्षेत्र में सघन फुट पेट्रोलिंग और वाहन चेकिंग अभियान, एसीपी उमेश यादव ने परखी सुरक्षा व्यवस्था!!
दो टूक//गौतमबुद्धनगर। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन तथा डीसीपी/एडीसीपी सेंट्रल नोएडा के पर्यवेक्षण में एसीपी-1 सेंट्रल नोएडा श्री उमेश यादव ने थाना फेस-2 क्षेत्र में पुलिस बल के साथ व्यापक फुट पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
संदिग्ध वाहनों की सख्त चेकिंग के निर्देश
फुट पेट्रोलिंग के दौरान एसीपी उमेश यादव ने प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग कराई। उन्होंने निर्देश दिए कि संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों की गहनता से जांच की जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यानअभियान के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सड़क पर अव्यवस्था फैलाने वाले तथा ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पीसीआर व पीआरवी को लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश
एसीपी ने सभी पीसीआर और पीआरवी वाहनों को क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहने तथा हर स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सतत गश्त से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकता है और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ता है।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा स्पष्ट किया गया है कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने एवं अपराध नियंत्रण हेतु इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।।
