गौतमबुद्धनगर: रबूपुरा में देर रात पुलिस-मुठभेड़: गौकशी गैंग का पर्दाफाश, 2 बदमाश घायल, 3 गिरफ्तार!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
गौतमबुद्धनगर, 28 फरवरी 2026
दो टूक// जनपद गौतमबुद्धनगर के थाना रबूपुरा क्षेत्र में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गौकशी से जुड़े एक संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीन अन्य को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।
संदिग्ध ऑटो से शुरू हुई कार्रवाई
दिनांक 27/28 फरवरी 2026 की रात थाना रबूपुरा पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रोनिजा कट के पास सामने से आ रहे एक ऑटो को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन ऑटो चालक ने रुकने के बजाय वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की।
शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा किया। खुद को घिरता देख ऑटो में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।
जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। उनकी पहचान इस प्रकार हुई—
- सैयद अमीन (35 वर्ष) निवासी शाहीनबाग, ओखला, नई दिल्ली
- गोरामिया (32 वर्ष) निवासी चांदनी मोड़, नूंह (हरियाणा)
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
तीन अन्य साथी गिरफ्तार
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया—
- मुन्सर कमाल (24 वर्ष) निवासी नूंह
- मोहम्मद बिलाल (23 वर्ष) निवासी नूंह
- पुष्पेंद्र कुमार (24 वर्ष) निवासी मदनपुर खादर, दिल्ली
भारी मात्रा में अवैध हथियार और गौकशी उपकरण बरामद
गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने बरामद किया—
- 02 अवैध तमंचे (.315 बोर)
- 02 खोखा कारतूस व 02 जिंदा कारतूस
- ऑटो (UP 16 DT 6087)
- गौवध में प्रयुक्त होने वाले उपकरण:
- 02 चाकू
- 04 सिरिंज
- 04 इंजेक्शन की शीशियां
- 02 आरी व ब्लेड
- नुकीला लोहे का सरिया
- 02 मोहरे
- रस्सी
- 04 खाली प्लास्टिक कट्टे
पहले से दर्ज था गौवध का मुकदमा
गौरतलब है कि 26 फरवरी 2026 को थाना रबूपुरा क्षेत्र में गौवंश बरामदगी के मामले में पहले ही मु0अ0सं0 39/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गौवध निवारण अधिनियम 1955 की धारा 3/5/8 में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपी उसी मामले में वांछित चल रहे थे।
आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है तथा गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश में जुटी है।
इस मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सक्रिय गौकशी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।।
