शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-142 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिजली के तार चोरी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, 15 बंडल तार व मोटरसाइकिल बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-142 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिजली के तार चोरी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, 15 बंडल तार व मोटरसाइकिल बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अंतर्गत थाना सेक्टर-142 पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 15 बंडल बिजली के तार तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

लोकल इंटेलिजेंस की मदद से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, दिनांक 18 फरवरी 2026 को थाना सेक्टर-142 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस की सहायता से कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को सेक्टर-137 मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से चोरी के 15 बंडल बिजली के तार बरामद हुए। साथ ही, घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल (UP 84 AP 8235) को भी सीज कर लिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—

  1. आशीष कुमार (22 वर्ष), पुत्र कप्तान सिंह, मूल निवासी नगला केहरी, थाना बेवर, जिला मैनपुरी। वर्तमान पता ग्राम याकूबपुर, थाना फेस-2।
  2. आलोक (23 वर्ष), पुत्र महाराज सिंह, मूल निवासी जलालपुर छिनकौरा, थाना बेवर, जिला मैनपुरी। वर्तमान पता ग्राम याकूबपुर, थाना फेस-2।
  3. राजन (19 वर्ष), पुत्र महाराज सिंह, मूल निवासी जलालपुर छिनकौरा, थाना बेवर, जिला मैनपुरी। वर्तमान पता ग्राम याकूबपुर, थाना फेस-2।

पहले से दर्ज है मुकदमा

इस संबंध में मु0अ0सं0 24/2026 धारा 316(2) भादवि के तहत थाना सेक्टर-142 में अभियोग पंजीकृत है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वे पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहे हैं या नहीं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।।