लखनऊ :
युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना कृष्णा नगर पुलिस टीम ने युवक पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला करने के मामले मे दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर एक चाकू बरामद किया। गिरफ्तार युवकों के विरुद्ध पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना बिजनौर क्षेत्र माती निवासी सतीश सिंह ने दिनांक 01.01.2026 को स्थानीय थाना कृष्णा नगर में तहरीरी सूचना दिनांक 31.01.2025 को समय 12.30 बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा S-S ग्रांडियर होटल कानपुर रोड कृष्णानगर लखनऊ में वादी मुकदमा के भतीजे उम्र करीब 20 वर्ष के साथ जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर जाते हुए जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों की तलाशी के लिए गठित पुलिस टीमों ने घटना स्थल के आस पास लगभग 100 कैमरों की चेकिंग करते हुए प्रकाश में आए आरोपियों की सुरागरसी पतारसी करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सहायता से रविवार को मीट मंडी नियर क्रोमा स्टेर से गिरफ्तारी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है जिनका नाम
इंद्रेश शर्मा उर्फ दीपक शर्मा पुत्र स्व० बृजकिशोर शर्मा निवासी हाल पता- पंकज राय के मकान में किरायेदार आलमबाग थाना कृष्णानगर लखनऊ मूल पता- गांव निहस्ता थाना खीरो जनपद रायबरेली उम्र 26 वर्ष और तुषार वर्मा पुत्र मनीष वर्मा निवासी 59 ए ईडब्लूएस बर्रा 07 थाना बर्रा कानपुर नगर उम्र 23 वर्ष।
पुलिस पूछताछ में तुषार वर्मा ने बताया कि दिनांक 31.12.2025 को देर रात्रि होटल एसएस ग्रांडियर में न्यू ईयर की पार्टी में हुई लडाई झगडे के बाद अपने मित्र इन्द्रेश शर्मा को बुलाकर, योजनाबद्ध तरीके से इन्द्रेश शर्मा द्वारा विपक्षी,पीडित अभिषेक पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर मौके से फरार हो गये थे। स्थानीय थाने दर्ज
मु0अ0सं0-002/2026 धारा 351(3)/109 बढोत्तरी धारा-3 (5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
