लखनऊ :
नर्सिंग छात्रा ने कमरे फांसी लगाकर की आत्महत्या,घर मे मचा कोहराम।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बिजनौर क्षेत्र मे किराए रहने वाली एक नर्सिंग छात्रा ने अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों मे फांसी के फंदे पर लटकती मिली। साथ पढ़ने वाले दोस्त जगाने पहुचे तो ऊसे फंदे पर लटकाता देख घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार जनपद रायबरेली के नगर कोतवाली क्षेत्र रेतूखुर्द बुजुर्ग की रहने
रितु पुत्री कमलेश उम्र 20 लखनऊ के थाना बिजनौर क्षेत्र सरवन नगर मे किराए पर रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। छात्रा रितु के साथ पढने वाली छात्रों ने सोमवार जगाने गई तो रितु को कमरे में फांसी के फंदे से लटकता देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बिजनौर पुलिस मौके पर पहुची छानबीन शुरु कर दी मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किया गया। घटना की सूचना पाकर छात्रा के परिजन भी आ गया। उनकी मौजूदगी मे शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका छात्रा का कोई सुसाइड नोट नही मिला है पुलिस घटना की जांच मे जुटी हुई है।
