सोमवार, 12 जनवरी 2026

अम्बेडकरनगर :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का अम्बेडकर नगर में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।।||Ambedkar Nagar:BJP state president receives a grand welcome from party workers in Ambedkar Nagar.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का अम्बेडकर नगर में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अम्बेडकर नगर  राम लला की धरती अयोध्या में नव निर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की भव्य दिव्य स्वागत के लिए अंबेडकर नगर जिले भर से भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में सैकड़ों गाड़ियों और हजारों कार्यकर्ताओं का काफिला अयोध्या के गरुण द्वार पर पहुंचा।
    भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत करते हुए कहा कि सनातन धर्म की राजधानी अयोध्या की पावन धरती पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का निर्वाचन के बाद प्रथम बार स्वागत अंबेडकर नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाना हम सबका सौभाग्य है। अम्बेडकर नगर जनपद के कार्यकर्ताओं ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थल गरुण द्वार पर बाकायदा मंच लगा कर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत जय श्री राम, पंकज चौधरी त्रयंबक तिवारी और भाजपा जिंदाबाद की गगन भेदी नारे के साथ किया गया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्र, भाजपा एम एल सी डॉ हरिओम पाण्डेय,पदमसेन चौधरी, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, विधायक धर्म राज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव, रमा शंकर सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय सिंह सिपाही,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, गौरव सिंह,मौसम वर्मा, के के मिश्र,त्रिवेणी राम, अनीता कमल, जय राम विमल,डाक्टर राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, डॉ रजनीश सिंह, रमेश चंद्र गुप्ता,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, सुमन पाण्डेय, विद्यावती राजभर, अमरेंद्र कांत सिंह, बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया, दिलीप पटेल देव, बाल्मीकि उपाध्याय,राम किशोर राजभर, चंद्रिका प्रसाद, संजय सिंह, विनय पाण्डेय, पंकज वर्मा, सच्चिदानंद पाण्डेय, अंशुमान सिंह,धीरेंद्र प्रताप सिंह, नंद कुमार तिवारी राना, मनोज गुप्ता गुड्डू,विकाश निषाद, संदीप अग्रहरि, सरिता निषाद मण्डल अध्यक्ष गणों के साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम अयोध्या पहुंचा।अवध क्षेत्र, जो कि भाजपा के लिए एक विशेष सांस्कृतिक-राजनीतिक महत्व रखता है, में यह भव्य स्वागत पार्टी की आगामी राजनीतिक रणनीति का एक हिस्सा है और इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ने की उम्मीद है।