सोमवार, 12 जनवरी 2026

गौतमबुद्धनगर: ग्रेटर नोएडा में भाकियू अवधेश की किसान महापंचायत, संगठन विस्तार और रणनीति पर मंथन!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: ग्रेटर नोएडा में भाकियू अवधेश की किसान महापंचायत, संगठन विस्तार और रणनीति पर मंथन!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: ग्रेटर नोएडा स्थित भारतीय किसान यूनियन अवधेश के राष्ट्रीय कार्यालय पर किसान हितों को लेकर एक महत्वपूर्ण किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव बबलू मिश्रा ने की। इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई नए पदाधिकारियों को भारतीय किसान यूनियन अवधेश से जोड़ा गया तथा उन्हें संगठन की नीतियों, विचारधारा और उद्देश्यों से अवगत कराया गया।

राष्ट्रीय महासचिव बबलू मिश्रा ने संगठन के पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर किसानों की मौजूदा समस्याओं, आंदोलन की दिशा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति तय की गई और संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके उपरांत नव-नियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

महापंचायत के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अवधेश त्रिपाठी जी के नेतृत्व की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन में भारतीय किसान यूनियन अवधेश किसानों की आवाज़ को मजबूती से सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। पंडित अवधेश त्रिपाठी जी को एक संघर्षशील, निडर और किसान हितैषी नेता बताया गया, जिनका संपूर्ण जीवन किसानों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए समर्पित है।

वक्ताओं ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अवधेश आज देश का एक मजबूत और विश्वसनीय किसान संगठन बन चुका है, जो हर परिस्थिति में किसानों की सेवा, उनके अधिकारों की रक्षा और न्याय दिलाने के लिए निरंतर सक्रिय है।

अंत में राष्ट्रीय महासचिव बबलू मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और किसान एकता को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।।