गुरुवार, 1 जनवरी 2026

लखनऊ : बिल्डर्स कम्पनी के कर्मचारी पर लेखपाल ने FIR कराया दर्ज।। ||Lucknow:A revenue officer has filed an FIR against an employee of a construction company.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
बिल्डर्स कम्पनी के कर्मचारी पर लेखपाल ने FIR कराया दर्ज।। 
दो टूक : राजधानी लखनऊ के तहसील सरोजनीनगर के संगृह लेखपाल ने थाना पीजीआई मे तहरीर देते हुए बकाएदार संस्था मेसर्स सामिया इण्टरनेशनल बिल्डर्स लि लखनऊ के कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है।
विस्तार : 
लेखपाल अवनीश कुमार संगृह तहसील सरोजनीनगर ने थाना पीजीआई तहरीर देते हुए बताया कि बाकीदार संस्था मेसर्स सामिया इण्टनेशनल बिल्डर्स लि. सेक्टर 6 सी वृन्दावन योजना लखनऊ से मु0 2113840-00 धनराशि की वसूली होनी है। उक्त बकाया के सम्बन्ध मे उपरोक्त संस्था /बाकीदार के नियमानुसार आर. सी. प्रपत्र -36 (नोटिस /मांग पत्र) को प्राप्त , चस्पा किया गया था जिसके सम्बन्ध में बाकीदार , संस्था द्वारा के द्वारा मात्र मुं0 500000/- सरकारी कोष में जमा किया गया। शेष के विषय मे निरन्तर तकादा एवंम् कार्यालय सीज किया गया। कार्यालय सामिया मेलरोज स्ववायर ए-ब्लाक, वृन्दावन योजना सस्था-1, सेक्टर-6 सी, लखनऊ के सम्मुख दीवार पर अंकित उपजिलाधिकारी सरोजनीनगर महोदय के आदेश को उक्त कम्पनी के प्रतिनिधि अफजल के द्वारा मिटाया एवं दीवार पर आदेश को पेंट करा दिया गया। 
पीजीआई पुलिस ने लेखपाल के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर बिल्डर्स कम्पनी के कर्मचारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।