शनिवार, 31 जनवरी 2026

गोण्डा- अधिवक्ता गणेश नाथ मिश्रा ने इटियाथोक क्षेत्र के करूवापारा गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, पत्नी को दिया आर्थिक सहयोग

शेयर करें:
गोण्डा- हाईकोर्ट के पूर्व उपाध्यक्ष / अधिवक्ता गणेश नाथ मिश्रा करूवापारा गांव पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मृतक की पत्नी नेहा तिवारी को ढांढस बंधाते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की और न्याय दिलाने के लिए हर संभव विधिक सहयोग आश्वासन दिया। अधिवक्ता श्री मिश्रा ने समाज के जिम्मेदार लोगों और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे आगे आकर पीड़ित परिवार की मदद करें, ताकि उनकी बेटियों का भविष्य सुरक्षित हो सके।
बता दे कि इटियाथोक थाना क्षेत्र के करुवापारा गांव निवासी अरुण तिवारी की हाल में ही चंडीगढ़ में चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अरुण तिवारी अपने परिवार के एकमात्र सहारे थे। उनकी दो बेटियां हैं - एक 6 वर्ष और दूसरी 5 माह की है। पति की असमय मौत के बाद अब दोनों मासूम बच्चियों के पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उनके पत्नी नेहा तिवारी के कंधों पर आ गई है।