कन्नौज: भारतीय किसान यूनियन अवधेश की किसान महापंचायत सम्पन्न, किसानों की समस्याओं के समाधान का लिया संकल्प!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
बिशुनगढ़ रोड स्थित लिटिल स्टार गेस्ट हाउस में जुटे सैकड़ों किसान, संगठन विस्तार व नई नियुक्तियों की घोषणा !
दो टूक:
कन्नौज //छिबरामऊ: बिशुनगढ़ रोड स्थित लिटिल स्टार गेस्ट हाउस में भारतीय किसान यूनियन अवधेश की किसान महापंचायत राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने किसानों से जुड़ी समस्याओं, खेती की चुनौतियों और संगठन की नीतियों पर अपने विचार व्यक्त किए।
महापंचायत में संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री रत्नेश दुबे एवं छोटू दुबे ने किसानों को फसल उत्पादन, खेत की मिट्टी की गुणवत्ता और उर्वरक प्रबंधन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को फसल एवं खाद से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि किसान किसी भी समय फोन के माध्यम से संगठन से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
राष्ट्रीय संरक्षक राजपाल सिंह चौहान ने संगठन की कार्यप्रणाली, उद्देश्य और किसान हित में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। वहीं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अवधेश कुमार त्रिपाठी ने उपस्थित किसानों व पदाधिकारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और खाद, बीज एवं बिजली से संबंधित समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे स्वयं किसान हित में संघर्ष का नेतृत्व करेंगे। उनके इस वक्तव्य से किसानों में उत्साह देखने को मिला।
महापंचायत के दौरान संगठन की नीतियों और किसान हितैषी विचारों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में किसानों और पदाधिकारियों ने भारतीय किसान यूनियन अवधेश की सदस्यता ग्रहण की तथा किसानों की सेवा का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष मजदूर प्रकोष्ठ सरवन सिंह राजपूत द्वारा अंकुश राजपूत, राम निवास दिवाकर, प्रेमचंद कठेरिया, अवनीश राजपूत, मंजीत राजपूत, सुरेश, शमशाद, श्याम मोहन राजपूत, विद्याराम राजपूत, भगवत दयाल राजपूत, राजेंद्र राजपूत, हेमराज राजपूत, अमोद कुमार राजपूत, रामवतार राजपूत एवं जगन्नाथ राजपूत को संगठन में शामिल कराया गया।
प्रदेश महासचिव मुकेश पांडे एवं प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद्र मिश्रा उर्फ बजरंगी ने जनपद मैनपुरी से बीरबल, राकेश श्रीवास्तव, राधेश्याम, जगबीर, महेंद्र, साहब राम, रामबीर पाल, राशिद खान, पंकज कुमार, शैलेंद्र मोहन, अनुज पांडे, मनोज कुमार, विनोद कुमार, सौरभ त्रिपाठी, देव सिंह पाल सहित अनेक लोगों को सदस्यता दिलाई और संगठन की नीतियों के अनुरूप किसान हित में कार्य करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में सुमित कुमार मिश्रा को हरियाणा प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अवधेश कुमार त्रिपाठी ने निर्देश दिया कि हरियाणा प्रदेश में एक माह के भीतर संगठन का विस्तार करते हुए सभी कमेटियों का गठन सुनिश्चित किया जाए।
नई नियुक्तियों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित अवधेश कुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय संरक्षक राजपाल सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री रत्नेश दुबे, जिला अध्यक्ष अश्वनी मिश्रा, प्रदेश महासचिव मुकेश पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद्र मिश्रा, प्रदेश सचिव डॉ. बृजेश, मंडल अध्यक्ष आशीष सक्सेना, उपाध्यक्ष बंटी मिश्रा, मजदूर प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सरवन सिंह सहित अनेक पदाधिकारियों ने नवनियुक्त साथियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया और शुभकामनाएँ दीं।
महापंचायत का सफल संचालन प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाठक द्वारा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष संतोष पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य किसानों की आवाज़ को मजबूती देना और उनकी समस्याओं का समाधान कराना है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अवधेश निरंतर किसान हित में कार्य करता रहेगा और गांव-गांव तक संगठन को मजबूत किया जाएगा।
कुल मिलाकर महापंचायत में किसानों की एकजुटता, संगठन विस्तार और किसान हितों की रक्षा के प्रति मजबूत संकल्प देखने को मिला, जिससे क्षेत्र के किसानों में उत्साह का माहौल बना रहा।।
