गुरुवार, 22 जनवरी 2026

सड़क सुरक्षा माह 2026: यातायात पुलिस का सख्त अभियान, गौतमबुद्धनगर में एक दिन में 7,399 ई-चालान, 16 वाहन सीज !!

शेयर करें:

सड़क सुरक्षा माह 2026: यातायात पुलिस का सख्त अभियान, गौतमबुद्धनगर में एक दिन में 7,399 ई-चालान, 16 वाहन सीज !!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक:: पुलिस आयुक्त महोदया, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त यातायात के पर्यवेक्षण में गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत सघन प्रवर्तन एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

आज 22 जनवरी 2026 को चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 7,399 वाहनों के ई-चालान किए गए। इनमें 3,293 चालान मैनुअल रूप से तथा 4,106 चालान ISTMS कैमरों के माध्यम से किए गए। इसके अतिरिक्त नियमों का गंभीर उल्लंघन करने पर 16 वाहनों को सीज किया गया।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, ओवर स्पीड, नो-पार्किंग, विपरीत दिशा में वाहन संचालन, दोषपूर्ण नंबर प्लेट तथा प्रदूषण/NGT नियमों के उल्लंघन पर विशेष सख्ती बरती गई।

विशेष अभियान के अंतर्गत की गई कार्रवाई:
➡️ बिना हेलमेट – 2,432
➡️ नो-पार्किंग – 810
➡️ ओवर स्पीड – 392
➡️ विपरीत दिशा – 781
➡️ दोषपूर्ण नंबर प्लेट – 131
➡️ प्रदूषण/NGT – 393

साथ ही मॉडल टाउन गोलचक्कर एवं छिजारसी तिराहा पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम नागरिकों, ऑटो/टेंपो एवं ई-रिक्शा चालकों को सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के संदेश के साथ यातायात नियमों व संकेतों की जानकारी दी गई।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, क्योंकि नियमों की अनदेखी न केवल चालान बल्कि जानलेवा दुर्घटनाओं का कारण भी बन सकती है।
यातायात पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।।