गोण्डा- सरकारी कार्य में बाधा डालने व डायल-112 के कर्मचारी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया की थाना खोड़ारे पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 10/2026 धारा 132/352/109 बीएनएस से सम्बन्धित 01 नामजद अभियुक्त कौशल पुत्र परशुराम निवासी ग्राम शुकुलपुर थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा को सिकहरा शिव मन्दिर के पास रोड से गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की 12 जनवरी 2026 को कां0 मोहम्मद जाफ़र, डायल-112 वाहन पीआरवी 5120 पर चालक हो0गा0 राम बहाल मौर्या के साथ सूचना पर पर ग्राम शुकुलपुर थाना परसपुर गए थे। वहां पर कौशल पुत्र परशुराम व अन्य ने कां0 मोहम्मद जाफ़र के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से मफलर से गला कस दिया था और सरकारी कार्य मे बाधक बने थे। घटना के बाद कां0 मोहम्मद जाफ़र की तहरीर के आधार पर थाना खोड़ारे पर 2 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसमें 14 जनवरी 2026 को थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा 01 नामजद अभियुक्त- कौशल पुत्र परशुराम को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
