शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025

सुल्तानपुर : बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई संगोष्ठी,सम्मानित हुए बाल कुमार।||Sultanpur:A seminar was organized on the occasion of Children's Day, and children were honored.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर : 
बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई संगोष्ठी,सम्मानित हुए बाल कुमार।
देश व धर्म के लिए दी साहिबजादों ने अपनी शहादत - सुशील त्रिपाठी।
दो टूक : सुलतानपुर।भारतीय जनता पार्टी ने गुरु गोविन्द सिंह के साहिबजादों की शहादत की याद में वीर बाल दिवस पर गुरूद्वारा में कीर्तन, विशेष अरदास व संगोष्ठी आयोजित की। शुक्रवार को साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित की गई।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने संगोष्ठी में कहा साहिबजिदों बाबा जोरावर सिंह सात वर्ष और बाबा फतेह सिंह जो सिर्फ 5 वर्ष के थे। उन्होंने अत्याचारी मुगलों के सामने इस्लाम स्वीकार करने से मना कर दिया।तब साहिबजादों ने देश व धर्म के लिए अपनी शहादत देना श्रेयस्कर समझा।उन्होंने गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों की बलिदान गाथा जन- जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।मुख्य वक्ता सरकार सुदीप पाल सिंह ने साहिबजादों की शहादत पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा यह उनके अडिग आस्था,वीरता और साहस का मिसाल है।पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा व डॉ डीएस मिश्रा ने उनके बलिदान को अनुकरणीय बताया।कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू ने सभी का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। ‌मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि इसके पहले कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारा में माथा टेका, साहिबजादों की शहादत पर आयोजित कीर्तन व विशेष अरदास में हिस्सा लिया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक महेन्द्र पाल सिंह,आलोक आर्या, कार्यक्रम सहसंयोजक संजय उपाध्याय, मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी,संजय सोमवंशी,नगर अध्यक्ष रीना जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, आकाश जायसवाल, प्रदीप मिश्रा, लालेन्द्र प्रताप सिंह,अनुज प्रताप सिंह, सौरभ पाण्डेय, दिनेश चौरसिया,आत्मजीत सिंह टीटू,मंगरु प्रजापति, रचना अग्रवाल, रेनू तिवारी,मोहित साहू, मनीष साहू,मंजू तिवारी आदि मौजूद रहे।