बुधवार, 31 दिसंबर 2025

गोण्डा- बार एसोसिएशन के डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद पार्क में नववर्ष के आगमन पर श्री रामचरित्र मानस पाठ का शुभारम्भ

शेयर करें:
गोण्डा- बार एसोसिएशन के डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद पार्क में संयोजक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता भगवती प्रसाद पाण्डेय, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी, महामंत्री संजय कुमार सिंह ने नववर्ष आगमन पर श्री रामचरित्र मानस पाठ का शुभारम्भ करते हुए राष्ट्र की उन्नति के लिए प्रार्थना करते हुए पूजा पाठ करते हुए धार्मिक अनुष्ठान किया। श्री रामचरित मानस पाठ के अनुष्ठान में पूर्व महामंत्री अनिल कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष संगम लाल सिंह, कृष्ण कांत तिवारी, कौशल कांत शुक्ल, रामफेर प्रजापति, अवध बिहारी शरण पाण्डेय, संतोषी लाल तिवारी, राजू चौबे, संदीप तिवारी, श्रीमती रजनी तिवारी, सोनू दूबे, आशीष श्रीवास्तव, रमेश सिंह, पंकज सिंह, पाटेश्वरी दत्त पाण्डेय, सुनील कुमार पाण्डेय आदि अनेक अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता समुदाय और राष्ट्र की उन्नति के लिए प्रार्थना किया। कार्यक्रम के संयोजक भगौती प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि समापन बार-बेंच की सुख समृद्धि के लिए जनपद न्यायाधीश डीएन सिंह इसमें सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही एक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें तमाम बुद्धिजीवी और पत्रकारो को आमंत्रित किया गया है।