ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

अम्बेडकरनगर :पुलिस अधीक्षक ने चौकीदारों को वितरित किया जैकेट।||Ambedkar Nagar:The Superintendent of Police distributed jackets to the watchmen.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
अम्बेडकरनगर :
पुलिस अधीक्षक ने चौकीदारों को वितरित किया जैकेट।
।। ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद के कोतवाली अकबरपुर में नियुक्त ग्राम चौकीदारों को पुलिस अधीक्षकअभिजीत आर. शंकर द्वारा शीत ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जैकेट वितरित की गईकार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में ग्राम चौकीदारों को ड्यूटी के दौरान सुविधा प्रदान करना एवं उनके मनोबल को सुदृढ़ करना रहा।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने ग्राम चौकीदारों से संवाद करते हुए कहा कि ग्राम चौकीदार पुलिस एवं आमजन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सूचना संकलन एवं अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके कल्याण एवं सुविधा का ध्यान रखना पुलिस विभाग की प्राथमिकता है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी ग्राम चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क एवं सजग रहते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने, समय से सूचना पुलिस को देने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें