मऊ :
घोसी विधायक सुधाकर सिंह का निधन,शव यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के घोसी विधानसभा सीट से सपा के विधायक सुधाकर सिंह का वृहस्पतिवार की सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके बेटे डॉक्टर सुजीत सिंह ने पिता के निधन की पुष्टि की। 67 साल की उम्र में सुधाकर सिंह का निधन हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार 17 नवंबर को दिल्ली में मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी के रिसेप्शन से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें मंगलवार को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। लखनऊ के मेदांता अस्पताल में गुरुवार सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके बेटे सुजीत सिंह ने बताया कि विधायक सुधाकर सिंह की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। स्वास्थ्य में गंभीर गिरावट आने के बाद उन्हें मंगलवार को इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था। मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही थी, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। जैसे ही घोसी विधायक सुधाकर सिंह का शव वृहस्पतिवार की दोपहर उनके पैतृक आवास घोसी क्षेत्र के भवनाथपुर में पहुंचा क्षेत्र के हजारों लोगों ने अपने विधायक के पार्थिव शरीर को देखने के लिए जन सैलाव उमड़ पड़ा। सुधाकर सिंह को राष्ट्रीय समान के साथ तिरंगा में लपेटकर उनका शव अंतिम संस्कार के लिए दोहरीघाट के लिए निकला। जहां सड़कों पर हजारों हजार लोगों ने अपनी नम आंखें से अपने विधायक को विदा किया।शव यात्रा में दारा सिंह चौहान,रामविलास चौहान,पूर्व राज्यपाल फागू चौहान,सांसद अफजाल अंसारी,अम्बिका चौधरी, शैलेन्द्र कुमार यादव,अल्ताफ अंसारी,अरशद जमाल, दूधनाथ यादव, सहित कई जिलों के तमाम नेता उपस्थित रहे।
◆लोक प्रिय नेता के निधन पर सपा प्रमुख पहुचे हास्पिटल।
गुरुवार को सपा विधायक सुधाकर सिंह के निधन की सूचना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तुरंत मेदांता अस्पताल पहुंच कर
दुखद घटना पर परिवार को ढांढस बंधाया, परिवार को हर सुख दुख में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।
बताते चले कि मऊ जनपद के घोसी से सपा विधायक सुधाकर सिंह इधर कुछ समय से बीमार चल रहे थे बुधवार को हालत बिगड़ने पर लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।
दिवंगत सुधाकर सिंह ने पिछले घोषी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान को भारी मतों से हराया था।
