शनिवार, 25 अक्टूबर 2025

दिल्ली-NCR में DRI की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई! ग्रेटर नोएडा फार्महाउस से 108 करोड़ की ड्रग्स बरामद, 26 विदेशी नागरिक गिरफ्तार!!

शेयर करें:

दिल्ली-NCR में DRI की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई! ग्रेटर नोएडा फार्महाउस से 108 करोड़ की ड्रग्स बरामद, 26 विदेशी नागरिक गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: ग्रेटर नोएडा/दिल्ली।
राजधानी क्षेत्र में ड्रग्स के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की टीम ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने ग्रेटर नोएडा के एक फार्महाउस पर छापेमारी कर लगभग ₹108.81 करोड़ मूल्य के अवैध नशे के पदार्थ बरामद किए हैं।

DRI की यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त रूप से दिल्ली, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में की गई। छापेमारी के दौरान 11.40 किलोग्राम एम्फेटमाइन और 110.923 किलोग्राम रासायनिक पदार्थ ग्रेटर नोएडा स्थित फार्महाउस से बरामद किए गए।

वहीं, पश्चिमी दिल्ली के एक परिसर से 7.79 किलोग्राम कोकीन, 1.8 किलोग्राम हीरोइन, 3.54 किलोग्राम एम्फेटमाइन, 2 किलो गांजा, 0.15 किलोग्राम मिथक्वालोन और 4.50 किलोग्राम अन्य रसायन समेत ₹37 लाख नकद जब्त किए गए।

पूरी कार्रवाई के दौरान गुरुग्राम से गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया गया, जबकि दिल्ली और ग्रेटर नोएडा से 26 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया

कुल बरामदगी में 16.27 किलोग्राम एम्फेटमाइन, 7.79 किलोग्राम कोकीन, 1.8 किलोग्राम हीरोइन, 2.13 किलोग्राम गांजा और 115 किलोग्राम रासायनिक पदार्थ शामिल हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹108.81 करोड़ आंकी गई है।

DRI अधिकारियों के मुताबिक, यह गिरोह नशे के इस रैकेट को अफ्रीकी देशों से लेकर भारत में फैला रहा था और दिल्ली-NCR को इसके लिए प्रमुख ठिकाना बनाया गया था। एजेंसी अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।