ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

मऊ :संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव दादर एक्सप्रेस से बरामद ।||Mau:The body of a young man was recovered from the Dadar Express under suspicious circumstances.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
मऊ :
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव दादर एक्सप्रेस से बरामद ।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के चोरपाखुर्द गांव निवासी विवेक राय पुत्र अरविंद राय उम्र 22 वर्ष की वृहस्पतिवार की सुबह मऊ रेलवे स्टेशन ट्रेन नम्बर 05017 के बोगी में संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार विवेक राय पुत्र अरविंद राय निवासी चोरपा खुर्द गांव के निवासी हैं वह अपने परिजनों के साथ असम में रहते थे।वृहस्पतिवार की सुबह 05017 दादर एक्सप्रेस जो मऊ से चलकर दादर को जाती है।उसी गाड़ी संदिग्ध परिस्थितियों में विवेक राय पुत्र अरविंद राय उम्र 22 वर्ष शव जीआरपी पुलिस ने बरामद किया।सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार विवेक राय का अपने ही चचेरी बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा है।कई बार परिजनों ने सुलह समझौता भी कराया था। लोगों ने बताया कि विवेक छठ पूजा में अपने गांव में दिखा था। संदिग्ध परिस्थिति में उसका शव मऊ रेलवे स्टेशन पर मिला है जिसकी जांच पुलिस कर रही है। वही सोशल मीडिया पर विवेक राय को कुछ लोग बंधक बनाकर मारते पीटते का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मृतक के परिजनों ने गुमशुदगी का रिपोर्ट भी दो दिन पूर्व में दर्ज कराया है।शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया दिया।लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें