मऊ:
बापू इण्टर कालेज कोपागंज में राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता कल।।
दो टूक :  जनपद मऊ के कोपागंज  बापू इंटर कालेज के मैदान में स्वर्गीय राजनाथ राय स्मृति राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभआगामी 31 अक्टूबर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से होगा। प्रतियोगिता का आयोजन खेल प्रेमियों में खुशी माहौल बना हुआ है।  बापू इंटर कॉलेज के खेल मैदान  मे लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है।  कोपागंज के इस कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा और नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र सहजानंद राय, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी तथा मऊ प्रभारी भाजपा रमेश सिंह उपस्थित रहेंगे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का समापन समारोह । नवम्बर 2025 को दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कामेश्वर सिंह प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि मधुबन के विधायक रामबिलास चौहान और भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य रहेंगे। स्कूल के प्रबंधक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। कार्यक्रम के संरक्षक शंकर प्रसाद जायसवाल अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन रविन्द्र राम प्रधानाचार्य बापू इंटर कालेज के नेतृत्व में किया जा रहा है।

