शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025

नोएडा मीडिया क्लब ने दीपावली मिलन समारोह में जगाई एकता और सद्भाव की रोशनी!!

शेयर करें:

नोएडा मीडिया क्लब ने दीपावली मिलन समारोह में जगाई एकता और सद्भाव की रोशनी!!

 !!रिपोर्ट आशीष गिरी!!

दो टूक :: नोएडा। बृहस्पतिवार को नोएडा मीडिया क्लब द्वारा भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने किया। क्लब से जुड़े पत्रकारों ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ दीपावली पर्व मनाया।

अध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने कहा कि “दीपावली हमारी आस्था, परंपरा और सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है। यह अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का पर्व है। दीया जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और नई प्रेरणा का प्रतीक है।”

कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायिका डॉ. बबीता शर्मा ने अपनी मधुर आवाज़ में भजनों की प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित अतिथियों ने तालियों की गूंज के बीच उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन एवं उनकी टीम, समाजसेवी व उद्योगपति पीयूष द्विवेदी, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास जैन, बाबा बालक नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर धीरज जी महाराज, शिव शक्तिपीठ के यश जी महाराज, वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री, राणा यशवंत, संजय गिरी, राजनीतिक विशेषज्ञ सुनील कौशिक, ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के अध्यक्ष आदेश भाटी, समाजसेवी यू.के. भारद्वाज, डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद, एसीपी प्रवीण कुमार सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव, सपा नेता राघवेंद्र दुबे, आरएलडी के विजेंद्र यादव सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार देव गुर्जर की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। उन्होंने मीडिया की भूमिका को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला बताया और कहा कि ऐसे आयोजन पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग और सौहार्द को मजबूत करते हैं।

समारोह के अंत में सभी अतिथियों और पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता, सद्भाव व प्रकाश फैलाने का संकल्प लिया।।