रविवार, 26 अक्टूबर 2025

गौतमबुद्धनगर: छठ पूजा पर पुलिस की चाक-चौबंद तैयारियां: डीसीपी यमुना प्रसाद ने किया कृत्रिम घाटों का निरीक्षण!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: छठ पूजा पर पुलिस की चाक-चौबंद तैयारियां: डीसीपी यमुना प्रसाद ने किया कृत्रिम घाटों का निरीक्षण!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक:: नोएडा। छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी नोएडा श्री यमुना प्रसाद ने एडीसीपी नोएडा श्री सुमित कुमार शुक्ला के साथ नोएडा जोन के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए प्रमुख कृत्रिम घाटों का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और फायर टेंडर की उपलब्धता जैसी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान डीसीपी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए।

डीसीपी यमुना प्रसाद और एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने संबंधित थाना प्रभारीगणों को निर्देशित किया कि पूजा स्थलों के आसपास नियमित फुट पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाए। साथ ही सभी पीसीआर और पीआरवी वाहनों को क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देने के आदेश दिए गए।

अधिकारियों ने बताया कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस बल को लगातार मुस्तैद रहने और जनता की हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए गए हैं।।