बुधवार, 15 अक्टूबर 2025

गौतमबुद्धनगर ::ओडी कार बेचने के बहाने बुलाकर फायरिंग: नोएडा पुलिस ने फरार आरोपी तरुण भाटी को किया गिरफ्तार!!

शेयर करें:


गौतमबुद्धनगर ::ओडी कार बेचने के बहाने बुलाकर फायरिंग: नोएडा पुलिस ने फरार आरोपी तरुण भाटी को किया गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

ग्रेटर नोएडा। थाना बीटा-2 पुलिस ने सेक्टर पी-3 में हुई फायरिंग की घटना में वांछित आरोपी तरुण भाटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर की रात आरोपी फराज अपनी ओडी कार बेचने के लिए शिकायतकर्ता से मिलने सेक्टर पी-3 पहुंचा था। कार की कीमत को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद फराज ने अपने साथी तरुण भाटी व अन्य को मौके पर बुला लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मौके पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए शिकायतकर्ता पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली पीड़ित के मोबाइल और पैर में लगी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने इस मामले में फराज, तरुण भाटी व अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। फराज को 14 अक्टूबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि तरुण भाटी को आज 15 अक्टूबर को पी-3 गोलचक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।।