शनिवार, 11 अक्टूबर 2025

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में मिशन शक्ति अभियान पर सेमिनार आयोजित, महिलाओं को दी गई आत्मरक्षा की सीख!!

शेयर करें:


नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में मिशन शक्ति अभियान पर सेमिनार आयोजित, महिलाओं को दी गई आत्मरक्षा की सीख!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक :: नोएडा, 11 अक्टूबर 2025।
महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विमला बाथम ने शिरकत की और महिलाओं को आत्मरक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता के माध्यम से खुद को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया।

सेमिनार में विमला बाथम ने कहा कि “महिलाओं को खुद की सुरक्षा के प्रति सजग रहना चाहिए और अपने अधिकारों की जानकारी होना सबसे पहली ताकत है।” उन्होंने उपस्थित महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें मिशन शक्ति के तहत पुलिस द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।

इस अवसर पर जॉइंट पुलिस कमिश्नर राजीव नारायण मिश्र और एडीसीपी मनीषा सहित कई पुलिस अधिकारी एवं महिला कर्मी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं और आत्मरक्षा के विभिन्न उपायों की जानकारी प्राप्त की।।